सेवानिवृत्त सैनिक राजस्थान के सख्त मौसम में 1.2 फीट लंबी हरी मिर्च उगाई, वह भी जैविक तरीके से

Retired soldier grows 1.2 feet tall green chillies

आजकल किसान भी जैविक तरीके से खेती करने पर ज्यादा जोर दे रहे हैं क्योंकि इस प्रकार की खेती से मुनाफा ज्यादा होता है। कुछ किसान अपनी खेती को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। ऐसे ही एक किसान हैं जिन्होंने 1 फीट लंबी मिर्च उगाकर रिकॉर्ड बनाया है।

राजस्थान के जैविक किसान मोती सिंह रावत सेना में कई साल सेवा देने के बाद के अब खेती करते हैं। वह भी जैविक तरीके से उन्होंने जैविक तरीके से हरी मिर्च की सबसे अलग पैदावार की है। दरअसल यह मिर्च अन्य मिर्चों से अलग है इसका आकार सामान्य मिर्ची से कई गुना ज्यादा बड़ी है। मोती सिंह ने बताया कि सेना में रहते समय एक बार उनका पैर ग्लेशियर में फंस गया था। जिसके कारण उनके पैर जख्मी हो गए थे बाद में उन्हें दिव्यांग घोषित कर दिया गया।

नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद वह अपने पैतृक गांव आकर खेती करने का फैसला किया। मोती सिंह ने जहरीले केमिकल को छोड़ जैविक मिश्रण बनाने का निश्चय किया और उन्होंने खेती करने के लिए कुछ जमीन लीज पर ली। खेती शुरू में हाइब्रिड खेती तकनीक का इस्तेमाल किया। जिसमें कीटनाशकों और केमिकल वाले उर्वरक का प्रयोग किया जाता था लेकिन बाद में स्थिति बिगड़ने के कारण उन्होंने इसे जल्द बदला और जैविक उर्वरकों पर ध्यान देने लगे।

उन्हें जल्द ही दोनों खेती में अंतर दिखने लगा। मोती सिंह ने शिमला मिर्च, हरी मिर्च टमाटर और कपास उगाने के लिए आधा एकड़ जमीन में पॉलीहाउस भी बनवाया। इनके जमीन पर गेहूं मक्का और अन्य सब्जियां उगाई जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top