जंगली भैंस पर मगरमच्छ ने किया जानलेवा हमला लेकिन शायद कुदरत को था कुछ और मंजूर

crocodile on wild buffalo

पानी में अगर राजा किसी को कम माना जाता है तो वह है मगरमच्छ जो बेहद ही खौफनाक और एक ऐसा शिकारी जानवर है। जिसके जबड़े में अगर कोई शिकार आ जाए तो फिर बचना तो नामुमकिन ही होता है। साउथ अफ्रीका के जंगल में कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देखकर वहां पहुंचे पर्यटक तक हैरान रह गए और घटना को सभी ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया और इस खौफनाक घटना को लोगों को दिखाकर सभी को हैरान कर दे रहे हैं। यहां पर एक भैंसे को मगरमच्छ से लड़ते हुए देखा गया जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है।

मगरमच्छ का शिकार बनने जा रहा था है लेकिन पलटा पासा

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं एक जंगली भैंस का झुंड नदी में पानी पीने आया। जंगली भैंस पानी में काफी वक्त बिताते हैं। पानी ठंडा होता है जिसमें उन्हें बेहद आराम और सुकून मिलता है। वहीं दूसरी तरफ मगरमच्छ बड़ी ही शातिं तरीके से उनको नदी के अंदर आते दख बेहद शांत हो जाता है। सभी नदी में आ चुके हैं और पानी पीकर नदी में गोते भी लगाने लगे। इस बात से अनजान की नदी में उनका घात लगाए कोई शिकारी जानवर उनका इंतजार कर रहा है। एक भैंस पानी पी ही रहा था कि अचानक एक मगरमच्छ उस पर हमला बोल देता है। जिसे देखकर बाकी वह से घबराकर नदी से बाहर की ओर चले जाते हैं लेकिन जिस भैंसे को मगरमच्छ अपना शिकार बनाना चाह रहा था वह हार मानने को तैयार नहीं।

उसने भी मगरमच्छ को कड़ी टक्कर देते हुए उससे भीड़ जाता है और मगरमच्छ का मुंह अपने मुंह में जकड़ कर बंद कर देता है। जिसके वजह से मगरमच्छ कुछ कर नहीं पाता है हालांकि वीडियो में आगे क्या हुआ यह नहीं दिखाया गया है। पर सभी का मानना है कि भैंस ने खतरनाक मगरमच्छ को धोबी पछाड़ जरूर दिया होगा।
सोशल मीडिया पर इस भयानक से वीडियो को अब तक 4.4 मिलियन लोग देख चुके हैं और एक लाख से ज्यादा लोग वीडियो को पसंद कर रहे हैं। वीडियो में भैंस के कारनामे देखकर हर कोई हैरान है और हैरानी वाली इमोजी भी सेंड कर रहे हैं। इस वीडियो को यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top