गुजराती गरबा पर दादी जी ने किया एनर्जी से भरा डांस, वीडियो देख लोगों के उड़े होश

Dadi ji danced full of energy on Gujarati Garba

सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों वीडियो देखने को मिलते हैं। इन वीडियो में डांस वीडियो भी होते हैं। आप देखेंगे डांस के वीडियो एक से बढ़कर एक, ऐसा ही एक डांस वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। जिसमें एक दादी को आप डांस करते हुए देखेंगे। जैसा कि सभी को पता है नवरात्रि में गरबा डांस का एक अपना ही जुनून सब पर सवार होता है। गुजरातियों पर इस गरबा का कुछ ज्यादा ही जोश भरा होता है। डांस करते वक्त अलग से एनर्जी लोगों के अंदर दिखती है। उत्साह और जोश का तो जैसे पूरा पिटारा होता है। बच्चे और बूढ़े सब गरबा डांस करते हुए नजर आते हैं। वैसे ही दादी का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखा गया। जिसमें उन्होंने गुजराती गरबा डांस किया है।

दादी ने गुजराती गरबा पर मचाया धमाल

वायरल हो रही है वीडियो में आप देखेंगे एक दादी गरबा गाने पर धमाल मचा रही हैं। दादी ने जबरदस्त डांस किया है। दादी ने पीले रंग की कॉटन साड़ी पहनी है। वह कोरियोग्राफर के साथ बेहद ही मस्ती भरे अंदाज में ढोलिड़ा गाने पर डांस कर रही है। बेहद ही high-energy के साथ दादी का यह डांस उनके चेहरे का एक्सप्रेशन देखकर ही अच्छे से अच्छे डांसरों के होश उड़ चुके हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by garba lovers (@garba_.lover)

दादी जी का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें दादी के गरबा डांस की एनर्जी को देखकर लोग हैरान है। यही नहीं इस उम्र में ताल के साथ ताल मिलाते हुए उन्होंने जिस तरह से डांस किया वह काबिले तारीफ है। दादी का यह अंदाज और उनके चेहरे की प्यारी सी स्माइल लोगों को खूब पसंद आ रही है। आप देखेंगे दादी ने बेहद ही एनर्जेटिक अंदाज में डांस किया है। दादी का यह डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर garba_ lover नाम के आईडी से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखते मात्र से ही यूजर्स काफी खुश हो गए हैं। जिस पर 17 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं और दादी की लोग जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top