मोहनजोदड़ो हड़प्पा टेक्नोलॉजी से कुएं में से तेंदुए को किया गया रेस्क्यू

Leopard was rescued from the well

सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े वीडियो आपको देखने को मिल ही जाएंगे। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो अचंभित करने वाले होते हैं, तो कभी कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो दिल छू ले जाते हैं। ऐसा ही दिल छू ले जाने वाला एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक तेंदुए को रेस्क्यू किया गया और यह वीडियो भारतीय सेना के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।

वायरल हो रहा है वीडियो में आप देखेंगे आवासों के करीब खुले हुए कुएं में एक तेंदुआ गिर जाता है फिर उस तेंदुए को बचाने के लिए एक पुरानी तकनीक का सहारा लिया गया। इस पुरानी तकनीक का सोशल मीडिया यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसे मोहनजोदड़ो हड़प्पा तकनीक कहा जा रहा है। घटना के स्थान का पता नहीं चला है लेकिन आप देखेंगे एक कुएं के अंदर तेंदुआ गिरा हुआ है और उसे रेस्क्यू करने के लिए लोगों ने एक फोल्डिंग चारपाई को चारों कोनों से बांधकर कुएं में लटका दिया। जिसके बाद वह तेंदुआ उस चारपाई पर बैठा और धीरे-धीरे वन कर्मचारियों ने उसे खींचा। आप देखेंगे जैसे ही तेंदुआ ऊपर निकलता है वैसे ही फटाफट बाहर की तरफ होता है दौड़कर वहां से निकल लेता है।

इस वीडियो को सुशांत नंदा ने शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है “अगर जानवरों के आवास के आसपास के खुलें कुएं को बंद कर दिया जाए तो ऐसी घटनाएं कम होंगी। इंटरनेट पर भी उनके इस वीडियो की जमकर चर्चा हो रही है। इस वीडियो को 47 हजार बार देखा जा चुका है और यूजर्स बचाव के लिए वन विभाग अधिकारियों की सराहना की है जबकि अन्य बच्चों और जीव-जंतुओं के जोखिम से बचने के लिए खुले कुओं को ढकने का आग्रह भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top