दिल्ली के लड़के को हुआ पोलैंड के आदमी से प्यार, भारतीय परिधान पहन रचाई शादी, देखें रोमांटिक तस्वीरें,

dscjk

शादी दो दिलों का बंधन होता है। शादी सिर्फ दो लोगों का ही नहीं बल्कि दो आत्माओं का मिलन भी होता है इसमें दो आत्माएं एक दूसरे से मिलती है। इसलिए इस शादी में जात-पात, उम्र, अमीरी गरीबी, धर्म मजहब और यहां तक कि अब तो जेंडर तक का बंधन नहीं होना चाहिए। भारत में ऐसे कई लोग हैं जिन्हें सेम जेंडर के शख्स में दिलचस्पी होती है। हालांकि समाज के डर से वे खुलकर सामने नहीं आते हैं। लेकिन समय के साथ चीजें धीरे-धीरे बदल रही हैं। अब लोग अपनी असली पहचान खुलकर बता रहे हैं। ऐसा किसी एक के करने से होता है पहला कदम कोई उठा दे उसके बाद लोग खुलकर सामने आने लगते हैं इसका ताजा उदाहरण दिल्ली का रहने वाला गौरव अरोड़ा है।

बताते चलें कि, गौरव अरोड़ा ने हाल ही में पोलैंड के रहने वाले प्रेजमैक पॉवलकी संग शादी रचाई है। इस प्रेमी जोड़े की शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इन दोनो लड़कों की प्रेम कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। दोनों की मुलाकात एक डेटिंग ऐप से हुई थी। यहीं से इनकी प्रेम कहानी का जन्म हुआ था। पहले दोनों ने इस डेटिंग ऐप पर बहुत सी बातचीत की। फिर ये अच्छे दोस्त बन गए। इसके बाद इनमें प्यार हुआ और अब ये एक दूसरे के जीवनसाथी हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक यह प्रेमी जोड़ा पहली बार दिल्ली के हौज खास इलाके में मिला था। कुछ समय साथ में हसीन पल बिताने के बाद प्रेजमैक वापस अपने देश पोलैंड चले गए। हालांकि गए सिर्फ वो थे उनका दिल दिल्ली में ही छोड़ गए थे इसलिए उनका प्यार गौरव को भी दिल्ली से पोलैंड खींच लाया। इसके बाद दोनों चार साल तक साथ में ही पोलैंड में रहे। फिर एक दिन ट्रेन में प्रेजमैक ने गौरव को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। गौरव इस ऑफर को ठुकरा नहीं पाए और उन्होंने शादी को हाँ बोल दिया। बस फिर क्या था दोनों ने अपने परिवार की सहमति से पोलैंड में ही शादी रचा ली। इनकी शादी से दोनों के घरवाले भी खुश हैं।

बता दें कि, शादी के बाद से ही यह प्रेमी जोड़ा लगातार अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रहा है। इनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर बड़ी वायरल हो रही है। लोग इस कपल को शादी की ढेर सारी बढ़ाईयां दे रहे हैं। खासकर “LGBT कम्युनिटी” के लोग इस शादी से बड़े खुश नजर आ रहे हैं। वे कमेंट कर कह रहे हैं कि काश भारत में भी इस तरह से दो सेम जेंडर के लोगों की शादियां बिना परेशानी के होने लगे। भारत मे ऐसा न होने पर अफसोस जाता रहे हैं सेम जेंडर के लोग हालांकि तस्वीरों को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि कपल इस शादी से कितना खुश है।

जहां एक तरफ कुछ लोग इस शादी से खुश हैं और कपल को लगातार बधाइयां दे रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कुछ भारतीय लोग इस शादी से आपत्ति भी जता रहे हैं, उनका कहना है कि ऐसी शादियों से समाज में एक गलत संदेश जाएगा। वहीं कपल के पक्ष में बोलने वालों का कहना है कि ‘प्यार को किसी बंधन में न बांधों तो ही अच्छा है’।

इन सब के बीच आपकी क्या राय है क्या आपको लगता है कि ये सही है सेम जेंडर के लोगों को आपस मे मिलना चाहिए उन्हें शादी करना चाहिए? क्या बाकियों की तरह उनका भी घर बसना चाहिए? हमें कमेंट कर ज़रूर बताएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top