भाभी जी का गोरे रंग बना बॉलीवुड में काम न मिलने का कारण छोड़ना पड़ा इंडस्ट्री भी

हमारे इस स्कीम की वजह से होने वाले भेदभाव को हम बचपन से ही देखते आ रहे हैं। कई सारे लोगों को उनके इस लिंक आधार की वजह से लोगों की बातें भी सुननी पड़ती है। हमारी फिल्म इंडस्ट्री में भी कई लोगों के सांवले रंग होने को जैसे उन्हें काम नहीं मिलता है। केवल गोरा होना है। इस दुनिया में सुंदरता का प्रतीक माना जाता है ‌‌।

लेकिन यह काफी हैरान करने वाली बात है। कि किसी को उनके गोरे रंग की वजह से ही काम नहीं मिल पाता। ऐसी ही एक घटना हमारे भारतीय एक्ट्रेस के साथ हो गई थी। हम बात कर रहे हैं भाभी जी घर पर हैं मशहूर शो में अनिता भाभी उर्फ गोरी मैडम का किरदार करने वाली सौम्या टंडन की। जिन्हें उनके गोरे रंग की वजह से ही काम नहीं मिला और यह उनके लिए मुसीबत बना।

Indian TV star Saumya Tandon denies taking the COVID-19 vaccine illegally | Tv – Gulf News

सौम्या टंडन ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे उनके लिए गोरा रंग मुसीबत बन गया। जब वह एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के लिए भारत का नागरिक होने का किरदार निभाने का ऑडिशन दे रही थी तब उन्हें इस रोल से निकाल दिया गया क्योंकि वह भारतीयों को इतना गोरा नहीं दिखाना चाहते थे।

उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उन लोगों को इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा था कि भारत में पैदा होने वाली कोई लड़की इतनी गोरी हो सकती है उनके अनुसार केवल वेस्टर्न कंट्रीज में ही कोई लड़कियां पाई जाती है। इंडिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश में केवल ब्राउन स्किन के लोग ही रहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे भारतीयों में भी यह भेदभाव होता है और केवल गोरी लड़कियों को ही सुंदर माना जाता है, जबकि हर रंग अपने आप में खूबसूरत होता है।

सौम्या टंडन ने 2015 से भाभी जी घर पर है शो को ज्वाइन किया था और काफी फेम कमाया था। लगभग 5 साल इस शो में काम करने के बाद उन्होंने 2020 में इस सीरियल को निजी कारणों की वजह से छोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top