भगवान श्री कृष्ण की दीवानी बन विदेशी लड़की ने मंदिर में किया खूबसूरत नृत्य, प्रसन्न हुए यूजर्स

Foreign girl became crazy about Shri Krishna

सोशल मीडिया पर रोजाना डांस के हजारों वीडियो देखे जाते है। कभी-कभी तो कुछ ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते है जो दिल खुश कर देते है। वैसे तो देखा जाए तो उस पर फनी और मौज मस्ती के अलावा डांस मस्ती, जैसे अंदाज़ के भी वीडियो देखने को मिलते है। डांस कु बात की जाए तो इस पर डांस से जुड़े अक्सर वीडियो अपलोड किए जाते है। हाल ही में एक नया डांस वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक लड़की ने डांस कर दिल जीत लिया है। उसके डांस ने लोगों को खुश किया, यकीन मानिए वह विदेशी लड़की हर भारतीयों का दिल जीत रही है।

कान्हा आन बसो वृंदावन गाने पर मंदिर में विदेशी लड़की ने किया खूबसूरत डांस

सोशल मीडिया पर एक वीडियो दिखाई दे रहा है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे है। इस वीडियो में आपको एक विदेश की लड़की नजर आएगी। जिसमें बैगनी रंग का लहंगा गोल्डन कलर का ब्लाउज और गोल्डन दुपट्टा लिया हुआ है। मंदिर के प्रागण में लोगों की खूब भीड़ है और इस भीड़ के बीच वह विदेशी लड़की “कान्हा आन बसो वृंदावन” गाने पर झूम के डांस कर रही है।

आप देख सकते है भक्ति भाव में विलीन वह विदेशी लड़की ऐसे झूम रही है, जैसे उसे कान्हा को सच में पा लिया है और अपनी खुशी का इजहार झूम झूम कर, अपने डांस अंदाज से दे रहे है। वहां मौजूद सभी लोग तालियां बजा रहे है और सबके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान नजर आ रही है।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब देखा जा रहा है और पसंद किया जा रहा है। जिसने भी लड़की के डांस को देखा, वह तारीफ किए बिना नहीं रह पाया। इस डांस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट aindavi_devi पर शेयर किया गया है। जिसे 5 लाख 75 हजार से अधिक लाइक आ चुके है। कमेंट की बौछार हो रही है लोग उस लड़की के डांस की तारीफ करते नहीं थक रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top