देसी लड़के का पारंपरिक डांस देखकर विदेशी महिला ने भी किया जबरदस्त डांस

Foreign woman also did tremendous dance

हमारे भारत की संस्कृति से विदेशी बहुत प्रभावित होते है। जहां अब भारतीयों के संस्कृति को विदेशी भी अपना रहे है और उनके त्योहारों को खूब इंजॉय करते है। वही सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो हर भारतीयों का दिल खुश कर दे रहा है। जिसमें अब भारतीय डांस और नृत्य का ऐसा समायोजन देखेंगे, जो भारतीय होने पर आपको गौरवान्वित करेगा।

इस वीडियो में एक विदेशी महिला भारतीय लड़के को डांस करते देख खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाती है और वह भी लड़के के डांस स्टेप को फॉलो करते हुए खूबसूरत डांस कर रही है।

देसी लड़के के अंदाज में विदेशी लड़की ने किया डांस

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से देखा जा रहा है, जिसमें डांस का जबरदस्त अंदाज देखने को मिलना है। वीडियो में वाइट पेंट शर्ट पहने सिर पर पीली पगड़ी बांधकर कमर में हरा दुपट्टा बांधे हुए इस लड़के को पारंपरिक अंदाज में डांस करते हुए देखेंगे। जहां चारों तरफ लोगों की भीड़ है।

आप देख सकते है कई पुलिसकर्मी भी है जो भीड़ को कंट्रोल भी कर रहे है। वहीं खड़ी जींस और टीशर्ट पहने एक विदेशी लड़की डांस से इतना प्रभावित होती है कि वह खुद को कंट्रोल नहीं कर पाती है और भीड़ से बाहर निकल कर आती है। लड़के के साथ उसके डांस स्टेप को देखकर सेम टू सेम उसे फॉलो करने लगती है।

यह देखकर लोग और भी झूम जाते है। सभी को विदेशी लड़की का अंदाज काफी पसंद आता है। लड़की ने खूब मस्ती भरे अंदाज में डांस करके खुश है

मीडिया पर छाया विदेशी लड़की का डांस

सोशल मीडिया पर देसी लड़के के साथ विदेशी लड़की का यह डांस छा गया है। हर कोई पसंद कर रहा है विदेशी लड़की के अंदाज और स्टाइल को, इस डांस वीडियो को यूट्यूब चैनल @news 48 TV पर शेयर किया गया है। 63 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है और 22 हजार से अधिक लोगों ने पसंद करने के साथ इस पर प्रतिक्रियाएं दे रहे है। एक यूजर ने लिखा है, हमारी भारतीय संस्कृति है ही ऐसी, जिसमें लोग अपने गम को भूल जाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top