सड़क किनारे डंबल से एक्सरसाइज करता दिखा मेंढक, वायरल हुआ वीडियो

सभी अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहते हैं और सब चाहते हैं कि वह हमेशा स्वस्थ रहें। कोरोना महामारी के बाद से लोग और भी अपने आप को सुरक्षित रखते हैं। इंसान जिस तरह से अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए अपने आप को सुरक्षित रखते हैं और वर्कआउट करते हैं।

क्या आप जानते हैं कि जीव-जंतु भी अपने सेहत के विषय में बराबर ख्याल रखते हैं, नहीं तो देखिए एक प्यारा सा वीडियो जिसे देखने के बाद आपको भी समझ में आएगा कि जीव जंतु भी अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहते हैं। दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें 1 मेढ़क व्यायाम करते हुए आपको दिखाई देगा।

इसे देखने के बाद तो लोग यही कह रहे हैं कि यह अपनी सेहत का ख्याल रखता है। वायरल हो रहे वीडियो में 1 मेढ़क सड़क किनारे पीठ की तरफ लेटा हुआ और अपने हाथों में डंबल लिया है। वह उसे बार-बार उठाता है और नीचे लाता है। वह ऐसा कई बार करता है।

मेढ़क का यह स्पेशल दो फलों और एक तीली से बनाया गया है। एक्सरसाइज करने के तरीके को देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर comedy_videos7952 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और लोग इसे सोशल मीडिया पर बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं, उन्हें देखकर हैरानी भी हो रही है।

इस वीडियो को लोग शेयर भी कर रहे हैं। वीडियो को कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- मेंढक को भी एक्सरसाइज का बुखार चढ़ गया है, तो दूसरे यूजर ने लिखा यह वीडियो उन लोगों के लिए जो सुबह सुबह जिम जाने में नखरे करते हैं। एक अय यूजर ने लिखा- वीडियो उन लोगों को देखना चाहिए जो जिम में एक्सरसाइज गलत करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by funny video (@comedy_videos7952)

इस वीडियो के पहले एक बिल्ली का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह पुशअप करते हुए नजर आए थे। जानवरों का यह वीडियो लोगों को खूब पसंद कर आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top