दीवाली से पहले दिखा दुर्लभ विशालकाय उल्लू, डेढ़ सौ साल में पहली बार देखने पर जंगल के शोधकर्ता हैं हैरान

owul

धरती पर ऐसे बहुत से जीव है जो विलुप्त होते जा रहे हैं और कुछ तो जो पैसे हैं जो वर्षों में कभी-कभी दिखाई दे भी जाते हैं। कुछ जीव ऐसे हैं जिनका अस्तित्व अभी दुनिया में है लेकिन वह इतने कम संख्या में है कि हम उन्हें देख नहीं पाते हैं। ऐसा ही एक जीव है उल्लू जो अब बहुत कम ही दिखाई देता है। सोशल मीडिया पर एक विशालकाय उल्लू का फोटो जमकर वायरल हो रहा है। जो लगभग डेढ़ सौ साल बाद नजर आया है।

आकार देख लोग है हैरान
विशाल का उल्लू का आकार देखकर लोग हैरान है। यह उल्लू अफ्रीका के वर्षा वन में पाए जाने वाला Shelley eagle प्रजाति का है।

वायरल हो रहे फोटो को ब्रिटेन के साइंटिस्ट ने अपने कैमरे से लिया है। इंपीरियल कॉलेज लंदन के लाइफ साइंस विभाग के डॉक्टर जोसेफ ने अपने दोस्त डॉ रॉबर्ट विलियम के साथ मिलकर इस विशालकाय उल्लू के फोटो को कैप्चर किया है।

डॉक्टर जोसेफ ने बताया कि यह विशालकाय उल्लू केवल 15 सेकंड के लिए ही दिखा, फिर कहीं गायब हो गया। इस उल्लू का साइज बहुत बड़ा था इसकी आंखें गहरे काले रंग की थी। आकार देखकर लगा चील है। डॉक्टर जोसेफ ने बताया कि दूरबीन से जब से पहली बार देखा तो शायद देखो मुझे लगा कि यह चील है लेकिन जब गौर किया तो पता चला कि यह चील नहीं बल्कि बड़ा ही दुर्लभ प्रजाति का उल्लू है। जिसे वर्षों से किसी ने नहीं देखा होगा।

डॉक्टर जोसेफ ने ghanaspora नाम के ट्वीटर हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि घाना के अटेवा वन में 150 वर्षों में पहली बार एक अत्यंत दुर्लभ उल्लू देखा गया। जंगल में शोध करने वाले दो ब्रिटिश पारिस्थितिकीविदों ने हाल ही में Shelley eagle को देखा। अटेवा वन को संरक्षित करने के लिए प्रेरित कर सकती है।

डॉ नथानिएल अनोरबाही ने कहा कि ये यह खबर और यह तस्वीर विलुप्त होते जीवों के लिए एक हैरान करने वाली खबर है। कई टीमें इस दुर्लभ पक्षी के बारे में जानकारी जुटाने में वर्षों से लगी हुई है। जानकारों के अनुसार इस प्रजाति के उल्लू को 1872 में Richard Bowdler Sharpe ने बताया था। फिलहाल इस उल्‍लू के नजर आने के बाद वन्‍य जीव संरक्षक इस पर बराबर निगरानी बनाए हुए है कि कहीं ये उल्‍लू शिकारियों का शिकार ना बने। जिस क्षेत्र में देखा गया वहां देख-रेख बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top