जेल से भागा शख्स, पत्नी के जबरन रिलेशन बनाने से परेशान होकर पहुंचा पुलिस स्टेशन, कहां मुझे जेल में डाल दो

man escaping from prison

जब इंसान थकान के घर आता है तो वहीं उसके लिए स्वर्ग होता है। घर से ज्यादा कहीं भी सुकून नहीं मिलता है लेकिन कभी-कभी यही घर आपके लिए परेशानी का कारण बन जाता है। एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां एक इंसान अपने घर से ही परेशान होकर वहां से भागकर पुलिस के पास पहुंच गया और उसने पुलिस से कहा प्लीज मुझे जेल में डाल दीजिए क्योंकि यह मेरे लिए ज्यादा सुरक्षित है। आखिर क्यों वह शख्स अपने घर से ज्यादा जेल में अपने आप को सुरक्षित समझ रहा है, जब इसका कारण आप जानेंगे तो आप भी हैरान हो जाएंगे।

जानिए इसके पीछे का कारण

पुलिस से जेल में डालें को कहने वाला शख्स इतालवी है। जिनकी उम्र 30 साल है। लोग जेल से बाहर आना चाहते हैं लेकिन यह शख्स जेल में जाना चाहता है। जब से इसका कारण पूछा गया तो उसने बताया कि इसका कारण उसकी पत्नी है।

पत्नी करती है इस काम के लिए परेशान

यूरो न्यूज के अनुसार रोम के पास गुइडोनिया मोंटेसेलियो में रहने वाला अल्बानियाई मूल का 30 वर्षीय व्यक्ति हाल ही में पुलिस स्टेशन जाकर कहता है कि मैं ऐसे अपने घर में नहीं जा सकता। मैं जेल में जाना चाहता हूं। इसका वजह उसने बताया कि उसके बाद उस पर रिलेशन बनाने के लिए जबरदस्ती करती है। वह अपनी पत्नी के साथ जबरन रिलेशन बनाने का सामाना नहीं कर सकता और इसी वजह से वह जेल में रहना ज्यादा पसंद आया और पुलिस स्टेशन जाकर आत्मसमर्पण करता है।

घर में ‌था कैद

रिपोर्ट के अनुसार व्यक्ति नशीली दवाओं से संबंधित अपराधों के लिए कई महीनों से जेल था और उसके कई वर्षों तक वहीं रहने की उम्मीद थी। वह पत्नी से परेशान होकर उसने यह डिमांड की थी।
लोकल के अनुसार अपराधी को उसकी नजरबंदी का उल्लंघन करने के लिए तुरंत गिरफ्तारर किया गया और इसने उसके पक्ष में काम किया क्योंकि आदमी को वह मिला जिसकी उसे तलाश थी। अधिकारियों ने उस कहा कि उसे शेष सजा काटनी पड़ेगी और शख्स को जेल में स्थानांतरित करने का आदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top