महिला ने होशियारी से किडनैपिंग के आखिरी सेकंड में बचाया लड़की को

Girl rescued in last second of kidnapping

सोशल मीडिया पर आपको हर रोज कुछ ना कुछ नया देखने को मिल ही जाएगा। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक किडनैपर एक युवा लड़की को अगवा करने की योजना बनाई, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाया। दरअसल सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक महिला की मदद की वजह से उस लड़की का किडनैप होने से बच गया। महिला की होशियारी ने लड़की को बचा लिया।

किडनैपिंग से पहले महिला ने लड़की को बचाया

दरअसल वायरल हो रहा है सीसीटीवी फुटेज में आप देख सकते हैं कि नीले रंग की टीशर्ट और शॉर्ट्स पहने एक लड़की जो लगभग 10 साल की होगी। उसने एक महिला से आइसक्रीम खरीदते और फिर उसकी दुकान पर उससे बात करते हुए देखा जा सकता है। आइसक्रीम खरीदने के बाद जैसे ही लड़की वहां से निकलती है तो महिला देखती है कि सामने खड़ी कार के पास एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है।

कार फुटपाथ पर खड़ी है लड़की जा ही रही होती है। कार का पिछला दरवाजा खुला हुआ था तभी संदिग्ध व्यक्ति फोन से बात करने का नाटक कर रहा था, लेकिन उसकी नजर लड़की पर थी। वह उस लड़की के कार तक आने का इंतजार ही कर रहा था। जैसे ही महिला उसे संदिग्ध व्यक्ति को लड़की की तरफ जाते हुए देखती है।

सतर्कता और काफी तेज गति से महिला लड़की की ओर भागती हैऔर दौड़कर लड़की के कंधे पर हाथ रख देती है। संदिग्ध व्यक्ति लड़की को पकड़कर गाड़ी में बैठा सकता था, लेकिन महिला की वजह से ऐसा वह कर ही नहीं पाया। फिर क्या सारी घटनाएं सीसीटीवी में कैद हो गई है।लेकिन वह संदिग्ध व्यक्ति तुरंत गाड़ी में बैठा और वहां से निकल गया।इसकी सीसीटीवी फुटेज को ट्विटर पर Jamie Gnuman197 नाम के यूजर ने शेयर किया है।

https://newsarmy.in/category/offbeat/

इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- लेडी में ऐसी घटना जरूर पहले देखी होगी। टि्वटर यूजर्स इस महिला की ही बात कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कौन जानता है कि लड़की के साथ क्या हो सकता था लेकिन एक बात पक्की है कि इसका प्रदान करने की कोशिश कर रहे व्यक्ति का इरादा उसे अपनी कार से सुरक्षित घर छोड़ने का नहीं था, तभी वह तुरंत वहां से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top