ऊंअंटवा पर मोनालिसा और सामंथा का डांस वीडियो हुआ वायरल

Monalisa and Samantha dance on Untwa

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा जिनकी अदाएं लोगों को घायल कर देती हैं। उनके बेहतरीन एक्टिंग और डांस इन लोगों को खूब पसंद आते हैं। भोजपुरी में एक जाना माना नाम है मोनालिसा, वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपने वीडियो और फोटो शेयर किया करती हैं। उनके फैंस को उनके नए अपडेट का हमेशा इंतजार रहता है। वह अपने फैंस के मनोरंजन में कोई कमी नहीं छोड़ती है। चाहे वह सोशल मीडिया हो या फिर फिल्मों में भी उनकी एक्टिंग और बेहद ही बोल्ड अंदाज से डांस करना लोगों को खूब पसंद आता है।

हाल ही में मोनालिसा ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह अपनी सहेली समांथा प्रभु रूठ के साथ नजर आई। जैसा कि सबको पता है पुष्पा का जलवा अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आज भी इस फिल्म के डायलॉग और गाने पर डांस करते हुए नजर आ जाते हैं। लोग फिर ऐसे में मोनालिसा भी कैसे पीछे रहती है और जब उनके साथ उनकी सहेली और इसी फिल्म की आइटम सॉन्ग करने वाली सामंथा साथ में हो।

वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि मोनालिसा और सामंथा एक साथ पुष्पा फिल्म के ऊं अंटावा पर डांस करती हुई नजर आ रही है। वैसे तो फिल्म में सामंथा ने बेहद ही बोल्ड और बेहतरीन अंदाज में डांस किया है। फिल्म के डांस को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

ऐसे में इस वीडियो को मोनालिसा के साथ देखने में लोगों को काफी मजा आ रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर asaliMonalisa अकाउंट पर देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है ‘द लेटेस्ट ट्रेंनिंग एंड माई फेवरेट’ जिससे 62,000 से अधिक लोगों ने पसंद किया है और इस पर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है आप दोनों ने तो कमाल कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top