पंजाबी बीट पर लड़कियों ने किया धमाकेदार भांगड़ा डांस

Girls did bangla bhangra dance

आज के समय में जहां शादियों में बैंड बाजे का धमाल मचा रहता है तो वहीं डीजे फ्लोर पर धमाकेदार गानों का भी आगाज रहता है। जहां लोग अपनी ठुमको का कमाल दिखाते है। वैसे भी शादियों में पंजाबी गानों का कुछ ज्यादा ही क्रेज होता है क्योंकि पंजाबी गानों पर लोग खूब जबरदस्त डांस करते है और इंजॉय करते है। काफी मजेदार होता है, पंजाबी गाने और इनके धुन, पर लोग डांस कर खूब इंजॉय करते है ‌।

सोशल मीडिया पर भी इनसे जुड़े हुए वीडियोज अक्सर देखने को मिलते ही है। ऐसा ही एक वीडियो देखने को मिला है जिस पर पंजाबी बीट पर लड़कियों ने अपने डांस का ऐसा जबरदस्त धमाल मचाया है, कि लोग इनके वीडियो को देखते ही जा रहे है।

पंजाबी भांगड़ा पर देसी लड़कियों का धमाकेदार डांस

वायरल हो रहे वीडियो में आप दो कश्मीरी लड़कियों को देखेंगे जो पंजाबी गाने पर जमकर डांस करती हुई नजर आ रही है। एक लड़की सलवार सूट पहनी है तो दूसरे ने जींस टॉप पहन रखा है। दोनों ही लड़कियां एक शादी के प्रोग्राम में मौजूद है। जहां ढोल पर पंजाबी बिट्स बज रहे है और इस पंजाबी बीट पर दोनों जबरदस्त डांस करते हुए भांगड़ा करती नजर आ रहे है।

काफी कमाल का एक दूसरे से काफी हद तक मैच करते हुए लड़कियां भांगड़ा कर, वहां मौजूद लोगों का दिल जीत रही है। दोनों ही खूबसूरती से डांस स्टेप्स करते हुए वहां धूम मचा दे रही है। इन लड़कियों का डांस लोगों को पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो छा गया है, जिसमें लड़कियों ने अपने डांस से ऐसा धूम मचाया कि उनकी एनर्जी और उनके डांस की जमकर तारीफ होने लगी। आप देख सकते है दोनों की एनर्जी काफी कमाल की है और दोनों ही बेहद ही खूबसूरत भांगड़ा कर रही है। इन दो लड़कियों ने धूम मचाया हुआ है। जिसे यूट्यूब पर dachhan valley पर शेयर किया गया है।

इस वीडियो को 18 लाख से अधिक लोगों ने देखा है और 13 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को पसंद करने के साथ इस पर प्रतिक्रियाएं दी है। एक यूजर ने लिखा है, ब्यूटीफुल डांस, तो दूसरे यूज़र ने इस कश्मीरी लड़कियों के पंजाबी भांगड़ा को देखकर खूब सराहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top