पाकिस्तान के लाहौर में मीनार-ए- पाकिस्तान के पास आजादी चौक पर वीडियो बनाते समय एक लड़की के साथ कई लोगों ने मिलकर गंदी हरकत की। उसके कुछ दिन बाद ही एक और पाकिस्तान से घटना सामने आई है। जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में आप पाकिस्तान की बदतमीजी को देख सकते हैं। एक महिला जो रिक्शे पर बैठकर घर वापस जा रही थी। उसके साथ सरेआम बदसलूकी की गई। जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप साफ़ देख सकेंगे कि एक शख्स ने दो महिलाओं के साथ खुलेआम बदतमीजी की।
इतना ही नहीं उसने एक लड़की के गाल पर किस करके भाग गया। इस रिक्शे पर दो लड़कियां और एक बच्चा बैठा हुआ था। ट्रैफिक की वजह से गाड़ी धीरे धीरे चल रही थी कि अचानक एक शख्स उनके रिक्शे पर चढ़ गया और एक लड़की को किस करके भागा।
जब तक लड़कियां कुछ समझती तब तक वह शख्स बदसलूकी करके भाग गया और रिक्शे पर बैठी लड़की घबराकर चिल्लाने लगी। तो वही एक लड़की चप्पल लेकर कर चिल्लाते हुए रिक्शे से उतरने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन ट्रैफिक की वजह से वह ऐसा नहीं कर पाई और वहीं भीड़ में चल रहे किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो में हुई हरकतों का लोक निंदा कर रहे हैं और ऐसी बदसलूकी करने वाले शख्स को कड़ी सजा की मांग भी कर रहे हैं।
watch video:
ان كاجرم كيا تها ان كےسر پر تو حجاب بهى تها شرم كرو درندون كى وكالت كرنے والو pic.twitter.com/2OecvKxWrf
— TahirMahmoodAshrafi حافظ محمد طاهراشرفى (@TahirAshrafi) August 20, 2021