जब बल्लेबाज ने 1 गेंद पर बनाए 286 रन… इस रिकार्ड को आज तक कोई तोड़ नहीं पाया

v

इंडिया में अगर क्रिकेट की बात की जाए तो यह सबसे लोकप्रिय खेल है। यह खेल अंग्रेजों का है लेकिन इस समय यह इंडिया का नंबर वन खेल बना हुआ है। अगर क्रिकेट की बात की जाए तो क्रिकेट में नए-नए कीर्तिमान बनते ही जा रहे हैं। पुरानी रिकॉर्ड टूट रहे है तो नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा रिकॉर्ड बताने जा रहे हैं। जो एक बार बन तो गया। लेकिन उसे आज तक कभी कोई तोड़ नहीं पाया। और आपको भी जब पता चलेगा इस रिकॉर्ड के बारे में तो यकीन मानिए। आपको भी विश्वास नहीं होगा लेकिन यह सत्य है।

रिकॉर्ड
क्या आप सोच सकते हैं कि एक बल्लेबाज क्रिकेट में 1 गेंद पर 286 रन बना सकेगा। आप कहेंगे कभी नहीं यह मुमकिन ही नहीं है। यह संभव ही नहीं है लेकिन यह सत्य है। यह 1894 की बात है, जब दो बल्लेबाजों में पिच पर दौड़ कर एक गेंद पर ही 286 रन बना दिए और यह मैच ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरिया और स्क्रैच इलेवन के बीच खेला गया था
इस मैच में विक्टोरिया की टीम बल्लेबाजी कर रही थी। तभी एक बल्लेबाज ने एक ऐसा शॉट मारा की। जिससे गेंद सीधे जाकर एक पेड़ में फंस गई वो। बात तो वहां पलटी जब यह पेड़ ग्राउंड के अंदर ही था और बाउंड्री इसके बाहर से होकर गुजर रहे थे।

बल्लेबाज 6 किलोमीटर दौड़े
विक्टोरिया के बल्लेबाज गेम पेड़ में फंस जाने के बाद भी पिच पर दौड़ने लगे। वहीं गेंद को खिलाड़ियों ने पेड़ से निकालने की कोशिश की। लेकिन उसमें वह सफल नहीं हो रहा पा रहे थे, साथ ही उन्होंने एंपायर से रिक्वेस्ट भी की। गोल को खारिज करने के लिए, लेकिन अंपायर ने बात नहीं मानी। जैसे-जैसे वक्त निकल रहा था। वैसे वैसे बल्लेबाज दौड़ते हुए रन ले रहे थे।

उधर काफी मशक्कत के बाद भी फील्डिंग टीम वाले पेड़ से गेंद नहीं उतार पाए और अंततः कुल्हाड़ी मंगवाने का फैसला किया। जिसमें वे असफल रहे फिर उस बॉल पर एक राइफल से निशाना लगाया गया। जिससे बॉल नीचे गिर गया। तब तक बल्लेबाज भागकर 286 रन ले चुके थे।

इस रोमांचक मैच का कोई लाइव वीडियो तो नहीं है लेकिन हां एक अंग्रेजी अखबार पाॅल माॅल गैजेट ने यह खबर अपनी अखबार की सुर्खियों में छापी थी।

वीडियो नहीं होने के बाद भी सोचकर ही मन कितना रोमांचित हो जाता है। काश ऐसा कोई गैजेट होता जिससे हम भूत में जाकर ऐसे रोमांचकारी क्रिकेट के खेल कूद देख पाते तो कितना अच्छा होता। आप क्या सोचते हैं इस बारे में कमेंट करके हमें बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top