दुनिया की सबसे बड़े मुंह वाली महिला, किया ये कारनामा…असमानता ने दर्ज कराया गिनीज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड

m b

हालांकि हमसब इंस्टाग्राम और टिक टॉक का प्रयोग अपने मनोरंजन के लिए करते हैं, लेकिन आपने कभी ऐसा सुना है इंस्टाग्राम और टिक टॉक की वजह से किसीका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।

जी हां ऐसा ही कुछ हुआ है, अमेरिका की एक महिला सामंथा रैम्सडेल के साथ वैसे तो इन्होंने टिक टॉक पर अपना अकाउंट खुद के मनोरंजन के लिए बनाया था। लेकिन सामंथा को क्या पता था कि इसकी वजह से वह अपना नाम गिनीज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड में दर्ज करा पाएंगी।

31 वर्षीय सामंथा ने अपने बड़े मुंह के कारण अपना नाम गिनीज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड में दर्ज करवाया है। अपने बड़े मुंह के कारण वह कई बार लोगों के बीच उपहास की वजह बनी है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सामंथा का मुंह “2.56 इंच” तक खुल सकता है। वह अपने मुंह में एक सेब एक बार में रख सकती हैं। सामंथा ने टिक टॉक पर अपने मुंह से साथ बहुत अजीबोगरीब वीडियो शेयर की है। जिसकी वजह से उनके फॉलोअर्स काफी ज्यादा है। सामंथा ने अपने फॉलोअर्स की मदद से ही अपना नाम गिनीज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड में दर्ज कराया है। सामंथा ने अपने फॉलोअर्स के कहने पर जब अपने मुंह का नाम करवाया तो वह तकरीबन “6.52 सेंटीमीटर” (2.56 सेंटीमीटर) था। जो कि विश्व में सबसे बड़ा है। Samantha Ramsdell mouth

सामंथा ने जब अपनी बोरियत को दूर करने के लिए टिक टॉक पर अपना अकाउंट बनाया था तो उनके मात्र 300 फॉलोअर्स थे। पर उनके बड़े मुंह और उनकी गिनीज वर्ल्ड बुक की रिकॉर्ड की वजह से आज उनके पास 1.7 मिलीयन फॉलोअर्स है।

कहते हैं ना आपके पास जो है उसकी कद्र करना सीखें। ऐसा ही कुछ किया सामंथा ने लोगों के इतनी उपहास करने के बावजूद उन्होंने अपने मुंह पर अफसोसन जाहिर नहीं किया।

जिसका नतीजा यह है कि आज वह पूरे विश्व की सबसे बड़ी मुंह वाली महिला बन चुकी है। जो लोग कभी उनका मजाक उड़ाने से नहीं थकते थे। आज उनकी तारीफों के पुल बांध रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top