दुल्हन के लिबास में केरल की बिटिया पहुंची प्रैक्टिकल परीक्षा देने, प्रशंसाओं की आई बाढ़

Kerala girl dressed as a bride appeared for the practical exam

आज के समय में जहां महिलाएं आत्मनिर्भर और महत्वाकांक्षी होती जा रही है। वह अपने घर गृहस्ती के साथ ही अपनी पढ़ाई लिखाई और अपने जॉब पर पूरा ध्यान देती है। आजकल कि महिलाएं सुपर टैलेंटेड है जो घर के बाहर भी काम करती है और अपने जॉब के बाद अपने घर की ड्यूटी को भी पूरी ईमानदारी से निभाती है।

कभी-कभी इनके ऐसे कुछ कारनामे देखने को मिल जाते है जो और लोगों के लिए प्रेरणा दायक साबित होते है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर कोई खुश है और इस पर चर्चा करते हुए ऐसे महिलाओं की प्रशंसा किए बिना नहीं रह पा रहे है।

केरल की बिटिया का अंदाज़ देख सभी हो रहे प्रभावित

सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा जा रहा है जिसमें आप एक महिला को दुल्हन के लिबास में देखेंगे। यह वीडियो केरल का है जहां आप केरल के इस बिटिया को शादी के जोड़े में हैवी ज्वेलरी के साथ दिखेंगे, साथ ही उस लड़की ने सफेद लैब कोट पहने हुए प्रैक्टिकल परीक्षा देने के लिए क्लास रूम में एंट्री करती है, जिसे देखकर वहां लड़के और लड़कियां उसका भव्य स्वागत भी करते है और हैरानी भी जता रहे है।

वही उस नई नवेली दुल्हन के चेहरे पर मुस्कान और आत्मनिर्भरता को देखकर यकीनन आप भी खुश हो जाएंगे। जिस अविश्वसनीय आत्मनिर्भर के साथ वह प्रैक्टिकल परीक्षा देने के लिए लैब में पहुंचती है, उसे देखकर क्लासरूम में तो सब हैरान है ही, सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी के साथ खुशी भी जता रहे और प्रशंसा भी कर रहे है।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से छाया हुआ है जिसे इंस्टाग्राम अकाउंट _grus_girl_पर देखा जा सकता है। लड़की के चेहरे की स्माइल बता रही है, वह आकर यहां अपने परीक्षा देते वक्त काफी खुश है। इस वीडियो को 1 लाख 89 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है, साथ ही इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लड़की की जमकर तारीफ की जा रही है। यह वीडियो क्लिप सबको खुश कर दिया है। इस लड़की को वीडियो में श्री लक्ष्मी अनिल के रूप में पहचानी जाने वाली दुल्हन बेथानी नवजीवन कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी की छात्रा बताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top