सांप ने निक्गला प्लास्टिक की पाइप तो शख्स ने दिखाई दरियादिली, यूं बचाई जान

snake video

आज के समय में सोशल मीडिया पर केवल इंसान ही नहीं जीव-जंतु भी वायरल होते रहते है। उनके कुछ ऐसे वीडियो सामने आते है, जिनकी वजह से वह काफी तेजी से चर्चा का विषय बन जाते है और उनके वीडियो लोग खूब देखते है। पसंद करने के साथ ही इस पर प्रतिक्रिया भी देते है।

वैसे हर जानवरों से जुड़े इस प्लेटफार्म पर वीडियो देखने को मिलते है लेकिन फिलहाल आज हम आपके लिए जो वीडियो लाए है उसमें आप खतरनाक और जहरीले सांप को देखेंगे। जिसका कुछ ऐसा काम देखने को मिला जिसे देखकर हर कोई चौक जा रहा है।

सांप ने किया सबको हैरान

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप एक शख्स को एक डिब्बे में सांप को लिए हुए देख सकते है। वीडियो में आप देख सकते है शख्स सांप को डिब्बे से बाहर निकालता है। जिसका पेट फुला हुआ दिखाई दे रहा है। जैसा कि आमतौर पर होता है। सांप किसी जानवर को निकल जाते है तो उनका पेट फुला सा रहता है।

ऐसा ही है लेकिन यहां सांप ने किसी जानवर को नहीं निगला है बल्कि वह अपना निवाला समझ प्लास्टिक के पाइप को ही निगल गया।जिसकी वजह से उसका पेट फूल गया है और अब यह शख्स पाइप को सांप के पेट से बाहर निकालने में उसकी मदद कर रहा है।

वीडियो ने सबको चौंका दिया है। जहां पाइप को निगलना सबके जान के लिए खतरा है, तो वही इस सांप के साथ जो जहरीला होता है उसके साथ ऐसी हमदर्दी दिखाते हुए शख्स को देखकर भी लोग शख्स की तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Naveen snake (@snake_naveen)

आप देख सकते है इस शख्स ने सांप को पकड़कर उठा रखा है और वह सांप निगले हुए पाइप को निकाल रहा है। सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट snake_ Naveen पर शेयर किया गया। यह वीडियो जिसे 79 हजार से अधिक लाइक आ चुके है और वीडियो देखने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी जोरों शोरों से आ रही है। वीडियो जिसने भी देखा हैरान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top