माँ की ममता का दिखा चमत्कार बेटा हुआ जीवित – डॉक्टर कर चुके थे मृत घोषित

db j

हम सभी लोगो ने माँ की ममता को जरूर देखा है। माँ की ममता में कितनी शक्ति होती है यह हम सभी जानते है। माँ से बढ़ के दुनिया में कुछ भी नही है और एक माँ ही है जो अपने बच्चो के लिए दुनिया में कुछ भी कर सकती है। आज हम आपको ऐसी ही घटना के बारे में बताने जा रहे है, जिसे जानकार आप भी चौंक जायेगे और आपको भी माँ की शक्ति का अहसास हो जाएगा।

हम आपको हरियाणा की एक मां के बारे में बताने जा रहे है, जिसके दुलार के बाद उसका बेटा दोबारा जीवित हुआ है।  आपको बता दे की एक बेटे की अंतिम संस्कार की तैयारी हो रही थी, परिवार अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा था, लेकिन मां अपने जिगर को दूर नहीं जाने देना चाहती थी। वो बार-बार मृत बेटे के सिर को चूमकर आंसू बहाए जा रही थी। और बेटे को उठने का कह रही थी। तभी ऐसा चमत्कार हुआ कि बेटे के शरीर में हलचल होने लगी। यह देख सभी हैरान थे, आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जिसके बाद उसका बेटा जीवित हो गया । भगवान की कृपा देखिए वह ठीक होकर घर लौट आया।

इस बच्चे को डॉक्टर मृत घोषित कर चुके थे। यह अनोखा मामला बहादुरगढ़ के किले मुहल्ले का है, दंपत्ति हितेश और जाह्नवी के बेटे को टाइफाइड हो गया था, जिसके बाद उसे अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली जाने की सलाह दी। पति-पत्नी उसे दिल्ली ले गए, इलाज के दौरान डॉक्टरों ने 26 मई को बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद उसे घर ले आये थे।

लेकिन जब बेटे के शव से लिपट कर माँ रो रही थी, तभी बेटा जीवित हुआ। आपको बता दे की रात हो जाने के चलते बच्चे का अंतिम संस्कार नहीं हो सका। परिवार ने बच्चे का शव बर्फ पर रखा था । सुबह होते ही वह मासूम को दफनाने की तैयारी करने लगे, तभी यह चमत्कार देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top