सोशल मीडिया पर आपको कुछ ऐसे वीडियो देखने को मिल ही जाएंगे, जो आपको बेहद ज्यादा ही इमोशनल कर देंगे। वैसा ही एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर आपको देखने को मिल जाएगा। जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे कि यह इंसानियत की मिसाल पेश करने वाला वीडियो है।
आप वीडियो में देखेंगे कि एक शख्स ने अपने काम से मानवता के लिए एक नई मिसाल पेश की वीडियो में एक शख्स ने हेलीकॉप्टर से फरिश्ता बनकर बिजली के तार में फंसे पक्षी की जान बचाई है। इसके लिए उस शख्स की तारीफ खूब हो रही है।
आप वीडियो में देखेंगे कि एक चिड़िया काफी ऊंचाई पर बिजली के तार से लटकी हुई है। उसे देख कर लग रहा है कि वह तार में किसी धागे से फंस गई है। आप देख सकते हैं कि चिड़िया आजाद होने के लिए अपने पंख फड़फड़ा रही है। इसी समय एक शख्स चिड़िया के लिए फरिश्ता हेलीकॉप्टर से वहां पहुंचता है और वह चिड़िया को तार से बचाकर उसकी जान बचाता है।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और उस शख्स को रियल हीरो कह रहे हैं और उसकी खूब तारीफें कर रहे हैं।
इस वीडियो को IAS सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा- दयालुता दुनिया को रहने के लिए एक बेहतर जगह बनाती है।
Kindness makes the world a better place to live 💕 pic.twitter.com/kiwiZag0TE
— Susanta Nanda (@susantananda3) December 8, 2021
इस वीडियो पर व्यूज के साथ लाइक भी खूब आ रहे हैं और इसे रिट्वीट भी किया जा रहा है। इस प्यारे से वीडियो पर लोगों ने अपने प्यारे से कमेंट भी लिखे हैं। एक यूजर ने लिखा- इस इंसानियत के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है। वही दूसरे यूजर ने लिखा- दयालुता के लिए कुछ लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं तो वही यूजर IAS से यह पूछ रहे हैं कि आखिर यह वीडियो कहां का है? जबकि कुछ लोगों ने IAS सुशांत नंदा को ऐसे प्रेरक वीडियो शेयर करने के लिए धन्यवाद भी कहा है।