इस दुनिया में तरह-तरह के जीव जंतु हैं। इसमें कुछ जंगली जानवर होते हैं तो कुछ पालतू जानवर तो इसी में से कुछ ऐसे जानवर भी होते हैं जो शिकारी होते हैं। जो जानवरों से लेकर इंसानों तक का शिकार करते हैं तो कुछ जानवर पालतू होते हैं जिन्हें लोग बेहद ही प्रेम से पालते हैं।
कभी-कभी जानवरों और इंसान में इतना गहरा संबंध हो जाता है कि वह एक दूसरे में अपनापन और लगाव महसूस करने लगते हैं। पालतू जानवरों में से एक जानवर हाथी भी ऐसा है। जिसे अपने केयरटेकर से बहुत लगाव हो जाता है क्योंकि वे उन्हें कई सालों तक देखभाल करते हैं और साथ रहने से दोनों में प्रेम बढ़ जाता है।
हाथी ऐसे होते हैं जो अपने केयर टेकर को सालों तक नहीं भूल पाते हैं।इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय आया है।जिसमें इंसान और जानवरों का रिश्ता बड़ा ही अनोखा दर्शाया है।इंसानों से इंसानों की दोस्ती तो सबने हीं सुनी है लेकिन हाथी और इंसानों की दोस्ती फिल्मों में देखने को मिलती हैं।
वीडियो में देखेंगे जंगल में हाथियों का एक झुंड रहता है और उसके पास एक शख्स खड़ा है। हाथियों का झुंड पहले शख्स को बड़े ही ध्यान से देखता है फिर उसके पीछे पीछे दौड़ने लगते हैं। इस दौरान कुछ हाथी आवाज भी निकालते हैं। कुछ देर बाद वह सब साथियों से मिलता है फिर सभी हाथी उसके साथ साथ चलने लगते हैं।
Elephants react for the first time in over a year when they see their beloved caretaker.#Tiredearth pic.twitter.com/T3iwSsPutn
— Green Planet (@Elizabeth_Ruler) December 9, 2021
यह नजारा देख लोग काफी खुश है। इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा लगता है जैसे कई महीनों या सालों से दोनों बिछड़े दोस्त मिल रहे हैं। वह शख्स हाथियों का केयरटेकर रहा है और करीब 1 साल बाद उनसे मिल रहा है। जिस तरह से हाथी उस शख्स को अपने साथ लेकर चल रहे हैं। उसे देखकर यह तो पक्का हो जाता है कि यह पक्की यारी है। ग्रीन प्लेनेट नाम के ट्विटर से इस वीडियो को शेयर किया गया है। जिस पर 30,000 से ज्यादा यूज मिल चुके हैं तो 2000 से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है।