गाय के बच्चों को इंसान चुराने की कर रहा कोशिश लेकिन गाय ने यूं लिया बदला

Man trying to steal cow's kids

मां अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर गुजरती है। अपने बच्चों की रक्षा अपने बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित मां से बढ़कर कोई नहीं कर सकता है। मां जो कभी-कभी बच्चों की सुरक्षा के लिए लोगों की जान ले भी सकती है तो दे ही सकती है। ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में, जिसमें एक मां ने अपने बच्चे की जान बचाने के लिए इंसान तक की जान लेने में जरा भी कोताही नहीं की।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो दिखाई दिया, जिसमें आप बाड़े में गाय और गाय के बच्चों को चरते हुए देखेंगे। तभी आप देख सकते है दो शख्स आते है जिनमें से एक वीडियो बना रहा और एक शख्स गाय के एक बछड़े को गोद में उठाकर वहां से चलने लगता है, लेकिन इतने में गुस्से में गाय उस पर हमला करने के पहले उसे घूर कर देखती है, जिसे देखकर ही वह शख्स अंदाजा लगा लेता है कि गाय उस पर हमला करेगी।

जैसे ही शख्स पीछे की तरफ मोड़ने की कोशिश करता ही है कि गाय तेजी से दौड़ कर आती है और उस पर हमला कर देती है। जिससे शख्स अपने आप को बचाने के लिए बछड़े को लिए दौड़ ही रहा है।लेकिन उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और बछड़ा उसके हाथ से छूट जाता है। वह भी गिरते-गिरते अपने आप को संभाला है। तब तक गाय उस पर हमला कर चुके रहती है। जिससे उस शख्स को समझ में आ गया कि यहां पर एक बच्चे की बात है और उसे यूं ही उठा पाना आसान नहीं है।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से छा गया है। जिसने भी देखा वह खूब इसे पसंद कर रहा है और इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहा है, जिसे यूट्यूब अकाउंट पर शेयर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top