बीमार मालकिन के साथ बंदर ने किया ऐसा, दिल खुश कर देगा वायरल वीडियो

Monkey did this with sick mistress

पालतू जानवरों से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर आपको एक से बढ़कर एक देखने को मिलेंगे। कुछ लोग तो पालतू जानवरों को अपने घर के सदस्यों जैसा ही पालते और मानते हैं। उनके साथ वैसा ही व्यवहार करते हैं। जानवरों को लेकर लोगों में अपनी-अपनी पसंद बनी हुई है। कुछ लोगों को जानवरों में कुत्ता पालना बेहद पसंद होता है, तो कुछ लोग बिल्ली को भी पालते हैं कुछ तो ऐसे लोग मौजूद है जो शरारती बंदरों को भी पालते हैं। यह बंदर इतने शरारती होते हैं कि उन्हें हर कोई नहीं पाल सकता है और यह सबके बस की बात भी नहीं है। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जो इन शरारती बंदरों को सलीके से रहने की ट्रेनिंग भी दे देते हैं।

एक वीडियो वायरल हो रहा है जो शरारती बंदर का ही है। आप देखेंगे इस वीडियो में घर के सदस्यों की जैसे रोजमर्रा की जिंदगी होती है। वैसे ही एक बंदर भी पारिवारिक सदस्यों में रह पर उन्हीं के जैसे दिनचर्या का आदि बन जाता है। घर के सदस्य भी उसे अपने घर का हिस्सा मानते हैं और उसके अनुसार उनके पसंद का भी ध्यान रखते हैं, बल्कि खाने की वही चीजें दी जाती है जो उसे पसंद होता है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि रात के समय भोजन के बाद सोने के लिए सब जाते हैं तो उस दौरान बंदर भी अपने मालकिन के बगल में उसके हाथ पर प्यार से सो जाता है। जैसे ही घर में बच्चे अपने मां के साथ सोते हैं। यह वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी खुश हो रहे हैं और जानवरों के प्रति ऐसा सम्मान करने वाले परिवार की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। इस वीडियो को यूट्यूब अकाउंट I love animals Rani शेयर किया गया है। जिसे 4.2 लाख व्यूज आए हैं और 4.2 हजार लोगों ने इसे पसंद भी किया है। इस वीडियो पर प्रतिक्रियाएं भी आई हैं एक यूजर ने लिखा है मैं जब भी इस रानी के वीडियो को देखता हूं, दिल खुश हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top