टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। हम सभी जानते हैं कि टोक्यो ओलंपिक 2020, 7 अगस्त 2020 को समाप्त हो जाएगा। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों की प्रशंसा कभी खत्म नहीं होगी, इसी के साथ-साथ राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा उन्हें बहुत से इनाम और पुरस्कार भी दिए जाएंगे। जो खिलाड़ियों को उनके खेल में मेहनत और जीत के लिए प्रोत्साहित करेंगे। आइए जानते हैं कि ओलंपिक्स में पदक जीते हुए खिलाड़ियों को सरकार द्वारा क्या-क्या दिया जाएगा।
रवि दहिया –
रवि दहिया ने देश के लिए रजत पदक अपने नाम किया आपको बता दें कि केंद्रीय खेल मंत्रालय ने 2015 में ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को 50 लाख रुपये इनाम में देने का निर्णय किया था। यह है रवि दहिया का पहला इनाम, वही हरियाणा सरकार ने रवि को 4 करोड़ नगद और
क्लास वन अधिकारी बनाने के साथ-साथ प्लॉट पर 50 फीसदी छूट देने का एलान किया है।
मीराबाई चानू-
मीराबाई चानू को महिला वेट लिफ्टिंग में रजत पदक जीतने के बाद मणिपुर सरकार ने उन्हें 1करोड़ रुपए नगद के साथ-साथ एएसपी भी बना दिया है। वहीं केंद्र सरकार द्वारा उन्हें रजत पदक जीतने पर 50 लाख नगद इनाम दिया गया है।
पीवी सिंधु-
पीवी सिंधु ने कांस्य पदक जीतकर लगातार ओलंपिक में 2 पदक अपने नाम किए। जिसके लिए आंध्र सरकार उन्हें 30 लाख नगद रुपए इनाम देगी। वहीं भारतीय ओलंपिक संघ ने उन्हें 25 लाख नगर देने की घोषणा की है और केंद्र सरकार की तरफ से कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 30 लाख नगद दिए जाएंगे।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम-
भारतीय पुरुष हॉकी टीम को 41 वर्ष बाद कांस्य पदक जीतने पर पंजाब सरकार ने हर खिलाड़ी को एक -एक करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। वहीं हरियाणा सरकार ने हर एक खिलाड़ी को ढाई – ढाई करोड़ पर देने का ऐलान किया है।
वही हरियाणा ब्रॉन्ज जीते अपने राज्य के हर खिलाड़ी को खेल विभाग में नौकरी और कंसेशनल रेट पर प्लॉट देने का भी एलान किया है। वहीं रेलवे ने ब्रॉन्ज जीतने वाले अपने हर खिलाड़ी को 1-1 करोड़ रुपए देने का एलान किया है।