आज के युग में ज्यादा पैसा होना भी जानलेवा होता है। लोग अधिक से अधिक पैसा कमाने और अमीर बनने की होड़ में पैसे के लिए दूसरों की जान भी ले लेते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें लड़की के पैसे को हड़पने के चक्कर में उसी के बॉयफ्रेंड ने उसकी हत्या कर दी।
लड़की के पैसों और ऐशो-आराम को देखते हुए एक लड़के ने उसे प्यार के जाल में फंसा फिर उसकी हत्या कर दी। यह मामला स्विजरलैंड का है, जहां एक बाउंसर ने अरबपति की बेटी को पहले प्यार के जाल में फंसाया फिर उसकी हत्या करने के बाद क्रेडिट कार्ड, एटीएम आदि लेकर फरार हो गया। स्विजरलैंड के कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है। लड़के को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया, सुनवाई के दौरान लड़के ने बताया कि उसने इस काम को किस तरह अंजाम दिया।
कैसे की हत्या
22 वर्षीय एना रीड एक होटल में अपने बॉयफ्रेंड मार्क शेजल के साथ रुकी हुई थी और उसी ने उनकी हत्या कर दी। शेजल ने दावा किया कि एना की मौत संबंध बनाते समय हुई थी।
लेकिन पोस्टमार्टम में पता चला कि एना की मौत गला घोंटने से हुई थी। इनके शरीर पर एक छोटे कट का भी निशान के साथ फैंक्चर भी था।शे बताया जा रहा है कि एना का संबंध बनाने के दौरान गला घोट दिया गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
पैसे के लालच में अपने ही गर्लफ्रेंड का गला घोंटने में नेजल का हाथ नहीं कांपा क्योंकि उसके अंदर केवल पैसे की ही भूख थी और इस भूख के आगे उसे कोई किसी की जान नहीं दिखी।