जहरीले सांप को मुंह में डालकर शख्स कर रहा था स्टंट….पल भर में चली गई जान…

सोशल मीडिया पर आपको जानवरों से जुड़ा वीडियो देखने को मिल जाएगा, जो काफी खतरनाक होता है सांप से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जिसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे वैसे तो सांप को देखने के बाद सब लोग उससे दूर ही भागना चाहते हैं, लेकिन अगर आप सांप को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं तो वह भी आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा। रूस से हैरान करने वाला सांप से जुड़ा एक मामला आया है। जहां एक शख्स ने सांप के साथ स्टंट करने की कोशिश की और उस कोशिश में उनकी जान पर बनाए।

सांप निकला था खेत से
रूस के अस्त्रखान क्षेत्र में एक तरबूज की खेत में सांप निकला। 55 वर्षीय खेतिहर मजदूर वहां मौजूद थे उन्होंने सांप को उठा लिया। सांप छोटा था लेकिन वह जहरीला था कुछ ही देर बाद वह उसे हाथ में लेकर स्टंट करता नजर आने लगा, लेकिन हद तो तब हो गई जब उन्होंने उसे जिंदा मुंह में डाला।

सांप को मुंह में जरा
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार उस शख्स ने जिंदा सांप को मुंह में डाल दिया और उससे गले तक ले गया फिर बाहर निकाला इसे देखकर लोग काफी हैरान हो गए और वीडियो बनाने लगे। जिससे उस व्यक्ति को काफी प्रसन्नता हुई और वह उस समय उस सांप को दूसरी बार मुंह में डाला और काफी देर तक रखने के बाद उसे बाहर निकाला।

सांप ने मारा डंक
इतना ही नहीं वह शख्स इतना उत्साहित हो गया कि वह दूसरी बार के बाद तीसरी बार भी सांप को मुंह में डालने लगा, जैसा कि सभी जानते हैं कि सांप को अगर परेशान न किया जाए तो वह भी परेशान नहीं करता, लेकिन उस शख्स ने सांप को परेशान कर दिया और जैसे ही उसने तीसरी बार मुंह में उस सांप को डाला। सांप ने उसके जीभ में जोरदार डंक मार दिया और उसके जीभ पर उसने सारा जहर उड़ेल दिया। उस शख्स को सांप ने जीभ पर हमला किया। जिसके कारण वहां मौजूद लोग भी उस शख्स की मदद नहीं कर पाए।

डंक से गले में सूजन
कुछ ही समय में उस शख्स के जीभ और गले में सूजन हो गए। इसके बाद उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी फिर उससे पास के अस्पताल में पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचाने में नाकामयाब रहे। डॉक्टरों ने बताया कि उस शख्स को एनाफिलेक्टिक झटका लगा था।

वैसे यह घटना जिस इलाके में वहां पर यह स्टंट आम बात है। न्यूज़ आउटलेट punkt-A के अनुसार सांप तरबूज के तनाव के बीच पाए जाता है और इसे स्टे्प्पी वाईपर कहते हैं। जो काफी जहरीला होता है। इससे कीड़े मकौड़ों को भी बहुत खतरा रहता है। इंसानों के ऊपर इसके जहर का असर नहीं होता है लेकिन मजदूर का मामला अलग था उसके जीभ पर सांप ने काटा था। एलर्जिक रिएक्शन की वजह से उसकी हालत बिगड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top