साड़ी नहीं बनी रुकावट, महिला ने साड़ी पहनकर दिखाया कुछ ऐसा- वीडियो वायरल

s t

साड़ी नहीं बनती किसी भी महिला की रुकावट हुनर देख कर सब रह गए दंग। हम हमेशा मानते आए हैं की साड़ी पहनने वाली औरतें सिर्फ घर गृहस्थी को ही अपना संसार मानती हैं और अपना पूरा जीवन उसी में समेट कर रख देती है। उन्हें घर से बाहर हो रही घटनाओं से कोई मतलब नहीं होता। पर हमारी सोच बिल्कुल गलत है क्योंकि साड़ी पहनना अपनी ख्वाहिशों, उम्मीदों और सपनों को खत्म करना नहीं होता।

इस बात को साबित किया है इस वीडियो में दिखाई देने वाली महिला ने इस ने साड़ी में कुछ ऐसे करतब दिखाए हैं। जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस वीडियो को नितेश मिश्रा नामक एक लड़के ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल और लोगों के बीच चर्चित हो रहा है।

इस वीडियो में महिला ने साड़ी पहनकर बैकफ्लिप किया है। जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

महिला के हुनर ने लोगों को उसकी प्रशंसा करने पर मजबूर कर दिया है। हम सभी जानते हैं कि बैकफ्लिप करना कोई आसान बात नहीं इसके लिए लंबे समय तक कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। वरना आपको बहुत चोंटे भी आ सकती हैं।

महिला ने इस करतब को साड़ी में इतनी आसानी और बखूबी से कर दिखाया है कि लोग इसे नारी शक्ति का एक जीता जागता उदाहरण मानते हैं और महिला को ओलंपिक में जाने की सलाह भी देते हैं। इस वीडियो से एक बात तो साबित होती है कि अगर इंसान के अंदर सच्ची लगन, उम्मीद और जज्बा हो तो वह कुछ भी सीख सकता है। सीखने के लिए कोई उम्र, वक्त, और परिधान मायने नहीं रखते। अगर होनी चाहिए तो सिर्फ सच्ची लगन। आपने अक्सर सुना होगा भारतीय नारी सब पर भारी इस वीडियो ने इस बात को सही रूप से साबित किया है।

watch video:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top