शायलू ने किया, अरविंद अकेला “कल्लू” की गाने पर डांस, वीडियो हुआ वायरल…..

dvv

हमारे देश में लोग सिर्फ बॉलीवुड के गाने ही नहीं बल्कि पंजाबी, मराठी, हरियाणवी, राजस्थानी और भोजपुरी गाने सुनना भी पसंद करते हैं और इन गानों पर अपनी छोटे-छोटे वीडियोस बनाकर इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर डालना पसंद करते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है, जहां एक लड़की भोजपुरी गाने पर डांस करती हुई नजर आई है।

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर गायक अरविंद अकेला न सिर्फ भोजपुरी सिनेमा जगत में बल्कि सोशल मीडिया के द्वारा भी बहुत तेजी से लोगों के बीच पसंद किए जा रहे हैं। लड़की ने उन्हीं के एक भोजपुरी गाने “ओहि डेट पे हमहू विवाह करेंगे” पर अपना डांस वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाला है। जो इस वक्त बहुत तेजी से वायरल हो चुका है और दर्शकों द्वारा भी बहुत पसंद किया जा रहा है।

आपको बता दें कि यह लड़की भोजपुरी गायक अरविंद अकेला की फैन और सिस्टम इनफ्लुएंसर शायलू शर्मा है। इन्होंने इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो पोस्ट किया है जिसमें यह अरविंद अकेला की फिल्म गाने “ओहि डेट पे हमहू विवाह करेंगे” पर डांस किया है। शायलू ने इस वीडियो में फ्लोरल वन पीस ड्रेस पहनी है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हर वीडियो की तरह इसमें भी उनकी अदाएं लोगों को दीवाना बना रही हैं। वीडियो में वो काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। उनके फैंस इस वीडियो पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। मात्र एक दिन में वीडियो को 28 हजार के व्यूज मिल चुके हैं।

अरविंद अकेला भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने गायक है। इस वजह से उनके गाने के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है। उनका यह गाना ‘ओहि डेट पे हमहू विवाह करेंगे’ एक पॉपुलर गाना है। गाने का वीडियो रिलीज के समय से ही इंटरनेट पर छा गया था। किरण म्यूजिक एंटरटेनमेंट द्वारा यूट्यूब पर रिलीज किए गए, इस गाने को अब तक 45,00,822 बार देखा जा चुका है। इस गाने को अरविंद अकेला “कल्लू” के साथ शिल्पी राज ने गाया है। वहीं, गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी के हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। वीडियो में “कल्लू” का लुक भी काफी पसंद किया गया था। ये गाना देखते-देखते एक ही दिन में वायरल होने लगा था।

watch video: 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shailu Sharma (@humshailusharma)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top