सालियों ने बड़ी मेहनत से चुराई जीजा के जूते, लेकिन एक शख्स ने उनकी मेहनत पर फेर दिया पानी

Sister-in-law stole brother-in-law's shoes with great effort

अगर शादी की बात की जाए तो सोशल मीडिया पर भारतीय शादियों की भरमार रहती है। भारतीय शादी के इतने रस्म होते हैं कि जो देखने में बड़े ही मजेदार होते हैं। इसीलिए इन शादियों का सोशल मीडिया पर भी क्रेज रहता है। भारतीय शादी में फुल मस्ती और मजाक होता रहता है। नाच गाना, खाना पीना हर एक रस्म में लोगों को हंसी मजाक
करते रहते हैं।

शादी में वरमाला से लेकर जूते चुराई तक रस्म दूल्हा-दुल्हन और सभी इंजॉय करते हैं। इन रश्मों में सालियों का एक अपना ही ग्रुप होता है। जब जूता चुराई रस्म आती है तो उसमें सबसे खास होती है। सालियां जूता चुराती है और उसके बदले में अपने जीजा से पैसे या फिर कोई गिफ्ट लेती हैं। लड़की पक्ष के अनुसार कोशिश रहती है कि वह कितना जल्दी जूते को चुरा ले तो वही लड़के वाले भी सोचते हैं कि सालियां जूता ना चुरा पाएं।

सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें साली अपने जीजा के जूते चुराने में कामयाब हो जाती हैं और ढोल पर डांस करने लगती है। जीजा के जूता चुराने की खुशी में डांस देखकर आप अंदाजा लगा पाएंगे कि उनके अंदर कितनी खुशी है। अचानक उनकी खुशी में खलल आ जाती है।

एक शख्स अचानक जूते ले उड़ा

सालियां जूते चुराने के बाद डांस में मगन हो गई तभी लड़के वालों की तरफ से एक शख्स आया और डांस कर सालियों के हाथ से जूते ले भागा। यह सब इतनी जल्दी में हुआ कि सालियों को कुछ समझ ही नहीं आया, जब उन्हें एहसास हुआ कि उनके जूते कोई ले भागा तक उनके चेहरे की खुशी ही गायब हो गई।

वायरल हो रहा है वीडियो

जूते चुराई का यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर weddings.in नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अपलोड करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया- जीजू वर्सेस साली अगर जूता चुराई का रस्म यह रस्म क्यों नहीं कहा जाएगा तो हमें नहीं पता इससे अच्छा और क्या हो सकता है इस वीडियो को अगर आप आखरी तक देखते हैं तो आपको इसमें एक क्यूट सी सरप्राइज भी मिलेगी

वैसे हमारे भारतीय शादी में जूता चुराई की रस्म सबसे मजेदार होता है आप भी जूते चुराई रस्म में जरूर शामिल हुए होंगे। अपने अनुभव कमेंट सेक्शन में हमसे साझा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top