घात लगाए हुए बैठा था स्नो घोस्ट, अचानक ऐसा हुआ कि

Snow Ghost was sitting in ambush

दुनिया में पहाड़ों का बादशाह पहाड़ी तेंदुआ को कहा जाता है। यह शेर के परिवार का होता है। लेकिन यह हिमालय की बर्फीली पहाड़ियों में रहता है और शिकार के लिए भी उसके अंदर कमाल की काबिलियत होती है। इसका रंग और रूप चट्टानों में मिल जाता है और लोग उसे चट्टानों में पहचान नहीं पाता है। तभी तो इस खूंखार जीव को लोग पहाड़ का भूत दिखाते हैं।

कई बार शिकार भी इस खतरनाक जीव को धोखा दे जाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद आप खुद हैरान हो जाएंगे।, उन्हें आप देख सकते हैं कि एक पहाड़ी तेंदुआ खाने की तलाश में इधर-उधर भटक ही रहा था।

थोड़ी देर बाद वहां एक पक्षी जाकर बैठ जाती है और वह इस बात से अनजान है कि वह जहां बैठी हुई है। उसी के पास एक पहाड़ी तेंदुआ घात लगाए हुए बैठा है। वह जरा सा भी नहीं हिलता है और शायद इसी वजह से पक्षी उसे देखकर भी नहीं समझ पाती है कि वह चट्टान नहीं शिकारी है। लेकिन जैसे ही पहाड़ी तेंदुआ पक्षी पर अटैक करने की कोशिश करता है। पक्षी तुरंत वहां से उड़ जाती है।

इस वीडियो को देखकर एक बात तो तय है कि तेजतर्रार तेंदुआ पक्षी को कंफ्यूंज नहीं कर सका। इस वीडियो को ट्विटर यूजर@Aditya Panda ने शेयर किया है, साथ ही कैप्शन लिखा- पहाड़ का भूत

इस पर लोग अपने कमेंट भी खूब दे रहे हैं। आईएएस अधिकारी @surenmehra ने रिएक्शन देते हुए लिखा। आंखों को धोखा देने में माहिर, जिसे स्नो घोस्ट भी कहते हैं। यह ट्रांस हिमालय के जंगली इलाकों का है सबसे खतरनाक शिकारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top