प्रकृति का रहस्य समझ के परे, दुनिया के सबसे बड़े झील में हवा में लटकते हैं पत्थर जानिए रहस्य

on p

हमारी प्रकृति ही अपने कई रहस्यों को लेकर आज भी जिंदा है। अभी भी प्रकृति में ऐसे ऐसे रहस्य मौजूद हैं। जिसका विज्ञान के पास कोई भी जवाब नहीं है और ये सभी हमें हैरान कर देने वाले और दिमाग को चकरा देने वाले होते हैं। ऐसा ही एक अनसुलझा रहस्य दुनिया की सबसे बड़ी झील में मौजूद है।

यहां सर्दियों के समय कुछ पत्थर हवा में लटक जाते हैं। दूर से देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि यह पानी की बूंद है और यह पत्थर हवा में बिना किसी सहारे के लटके हुए हैं।

इस पर काफी रिसर्च के परिणाम स्वरूप यह पता चला है कि यह पत्थर बर्फ की बहुत पतली नोक पर आसानी से टिके होते हैं और वैज्ञानिकों ने इस पूरे घटना के ऊपर रिसर्च कर के बताया है कि आखिरकार ऐसी वनघटना कैसे हो जाती है?

आपको बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी झील लेक बैकल है, जोकि साइबेरिया में स्थित है। यहीं पर यह हैरान कर देने वाली घटना होती है। आप तो यह सोच रहे होंगे कि पत्थरों का वजन तो ज्यादा होता है। वह तो पानी में आसानी से डूब जाते हैं तो फिर यह हवा में कैसे कर सकते हैं तो आइए हम इसका उत्तर आपको बताते हैं-

लेक बैकल झील सबसे बड़ी झील है। सर्दियों के मौसम में यहां इतनी कड़ाके की ठंड पड़ती है कि इस झील का आकार ही बदलता रहता है। यह झील इतनी अलग है कि इसमें सब्लीमेशन नाम की एक प्रक्रिया भी होती रहती है। इस प्रक्रिया में बर्फ जैसा तापमान बढ़ता रहता है। वैसे वैसे बर्फ ऊपर की तरफ जाती रहती है। तापमान के घटने पर पानी फैलता है और अलग-अलग रूपों में बदल जाता है।

जब यह सब्लीमेशन की प्रक्रिया नीचे से ऊपर की ओर होती है तो झील के नीचे के सभी वस्तुएं ऊपर की ओर आ जाती हैं और झील में पत्थर नीचे की तरफ ही मौजूद होते हैं। जिसके कारण पत्थर हवा में लटकते हुए नजर आते हैं।

रिसर्च के परिणाम स्वरुप फ्रांस में स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ लियोन की निकोलस टेबरले ने बताया कि साइबेरिया तो ऐसी जगह है। जहां पर गर्मियों के समय में भी तापमान माइनस में ही रहता है। यहां पर सब्लीमेशन की प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है। इसकी तस्वीर आप ऊपर देख ही सकते हैं। यही कारण है कि नीचे की वस्तुएं की ऊपर की तरफ आ जाती हैं और तापमान माइनस में होने के कारण पत्थर ऊपर की ओर आते हैं। बर्फ की पतली चादर से चिपक जाते हैं, जिसके कारण इन्हें देखने पर लगता है कि यह हवा में तैर रहे हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top