‘मेरे सैयां सुपरस्टार’ गाने पर दुल्हन ने किया स्वैग से डांस, वीडियो देखकर दिल हार जाएंगे

The bride dances with swag

सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े वीडियो आपको एक से बढ़कर एक देखने को मिलेंगे। शादी में जिस तरह से दूल्हा-दुल्हन पर सबकी नजर जाती है। वैसे ही कैमरे की भी नजर दूल्हा-दुल्हन पर ही बनी रहती है।दूल्हे दुल्हन के हर एक पल, हर एक मोमेंट को कैमरा कैद करने में लगा रहता है। ऐसे में दुल्हन की छोटी सी हरकत भी लोगों के सामने आ जाती है फिर वह डांस हो या उनके चेहरे का एक्सप्रेशन कैमरा कुछ भी छोड़ता नहीं है। ऐसा ही दुल्हन का एक वीडियो वायरल हो रहा है।जिसमें दुल्हन ने अपने स्वैग से जो जबर्दस्त अंदाज दिया कि उसे लोग देखते ही रह गए।

साड़ी में दुल्हन ने किया स्वैग से डांस

वायरल हो रहे हैं वीडियो में आप देखेंगे दुल्हन पीले रंग की साड़ी पहनी है और उस साड़ी पर उन्होंने गॉगल्स भी लगाए हैं। जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दे रहा है। इसके बाद उस दुल्हन का डांस करना लोगों के बीच में छा जाता है। जिस तरह से वह स्वैग के साथ अपनी शादी में डांस करती हुई नजर आ रही हैं। उनका जबर्दस्त अंदाज सबको हैरान कर दे रहा है। दुल्हन ‘मेरे सैयां सुपरस्टार’ गाने पर स्वैग के साथ डांस कर रही हैं। उनका अपना गॉगल्स उतारना, हटाना और फिर आंखों पर चढ़ाकर स्वैग से डांस करना, सोशल मीडिया पर सबको पसंद आ रहा है।

वायरल हो रहा वीडियो

दुल्हन का स्वैग से भरा यह डांस वीडियो सोशल मीडिया के यूट्यूब से शेयर किया गया है। जिसे 215k व्यूज मिल चुके हैं। यही नहीं इस वीडियो को लोग पसंद करने के ही साथ अपने कमेंट से भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा दुल्हन का स्वैग देखते बन रहा है, तो दूसरे यूजर ने लिखा दुल्हन के स्वैग के आगे दूल्हे की हिम्मत ही नहीं हो रही सामने आने की। इस डांस वीडियो को सब पसंद कर रहे हैं। आपको कैसा लगा यह दुल्हन के स्वैग का वीडियो कमेंट बॉक्स में लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top