शॉप में घूम रही लड़की के पैरों में लिपटा अजगर वीडियो देखकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

The dragon wrapped around the feet of the girl walking in the shop

बर्मीज अजगर दुनिया का सबसे खतरनाक सांपों में से एक है और भोजन को खाने और पकड़ने के तरीके के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है। शिकार को पकड़ने के लिए सबसे तेज और पीछे के दातों का उपयोग करते हुए, यह शिकार के चारों ओर अपने शरीर को घुमा देता है और जब तक शिकार का दम नहीं घुट जाता है या उसे तोड़ नहीं देता है, तब तक यह ऐसा करता रहता है। सांपों के कई अन्य प्रजातियां भी होती हैं लेकिन यह ही एक ऐसा जानवर है जो कुंडली बनाकर अपने कुंडली में शिकार को जकड़ लेता है और जहर से मार भी देता है लेकिन अजगर है जो विषधारी नहीं होता है लेकिन यह एक ऐसा जानवर है जो कुंडली बना देता है।

बर्मीज अजगर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देखेंगे एक लड़की के पैरों के चारों ओर कसकर लिपट गया है। जिससे वह चल भी नहीं पा रही है। शायद ही वह लड़की किसी रेंगने वाले प्राणियों की शॉप पर काम करती है। जब उसके साथ ऐसा होता है तो उसके अन्य सहयोगी कर्मचारी उसकी मदद के लिए आते हैं और उस अजगर से उसके पैर को हटाते हैं लेकिन लड़की पूरी दुकान के चारों तरफ एक ही पैर पर घूमने लगती है। दरअसल लड़की के एक पैर का स्लीपर सांप की पकड़ में ही रह गया। जिसे वापस लेने के लिए वह लड़की एक ही पैर पर घूमती रही। यह नजारा काफी मजेदार है लड़की सबसे बिल्कुल नहीं डरती है और जूता चुराने पर गुस्सा भी है।

सांप और लड़की का यह मजेदार सा वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट world_ of_snakes पर शेयर किया गया है। वीडियो देखकर लोगों की हालत तो खराब है लेकिन शायद लड़की इन जानवरों के बीच रोज रहती है इसलिए वह इनसे बिल्कुल भी नहीं डरी। वीडियो को 6000 से अधिक लाइक आए हैं और इस नजारे पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top