जीवन साथी अगर आपको समझने वाला मिल जाए तो पूरी जिंदगी बड़े आराम से गुजर जाती है। अब किसी भी परेशानी में भी रहेंगे तो जीवन साथी का अगर साथ रहता है तो वह परेशानियां भी आप्पको परेशान नहीं कर पाती हैं और आपके पास से जल्द ही हट जाती हैं। सोशल मीडिया पर भी एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक नए जीवन साथी का साथ देते हुए कुछ ऐसा किया है। जिसकी तारीफ करना बनता है।
झारखंड के गिरिडीह जिले में एक शादी हुई जहां सात फेरे लेने के बाद दुल्हन को ससुराल जाना था, लेकिन ससुराल की जहां दूल्हे के साथ वह सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची। जहां दुल्हन को 11वीं कक्षा की परीक्षा देनी थी। परीक्षा खत्म होने के बाद जब दुल्हन घर वापस आए तो बाकी रस्में पूरी हुई और फिर ससुराल में उसकी विदाई हुई।
बिहार के निवासी सुनील मंडल की बेटी है शीतल कुमारी की कोडरमा जिले के तिलैया निवासी कैलाश साव के पुत्र सपन कुमार से हुई। रीति रिवाज के बाद करीब 12:00 बजे तब शादी संपन्न हुई और 2:00 बजे से दुल्हन का परीक्षा था। सात फेरे होने के बाद आने रस्मों को रोककर पहले दूल्हा-दुल्हन को उसके परीक्षा केंद्र तक ले गया। जहां मौजूद लोग इस जोड़ी को देखकर काफी हैरान भी थे और खुश भी।
सोशल मीडिया पर इस जोड़े का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यही नहीं लोग दूल्हे की तारीफ ही कर रहे हैं। अपनी नई नवेली दुल्हनिया को पढ़ने के लिए प्रेरित किया और परीक्षा दिलाने ले गया।