सोशल मीडिया पर हर रोज हजारों लाखों वीडियो देखे जाते है, जिनमें डांस के भी वीडियो होते है। वैसे भी आजकल हरियाणवी गानों का काफी अच्छा क्रेज बना हुआ है। जिस पर लोग डांस के वीडियो और रील्स बना रहे और शेयर कर रहे है। कई डांस वीडियो ऐसे भी है जिन्हें लोग खूब इंजॉय करते है। वैसे हरियाणवी डांसर की अगर बात की जाए तो उनके वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते है। उन्हीं में से एक है प्रियंका चौधरी जो अपने डांस से दिल जीत रही है।
प्रियंका चौधरी के हरियाणवी गाने पर जबरदस्त डांस
सोशल मीडिया पर एक वीडियो छाया हुआ है जिसमें बैगनी रंग का सलवार सूट पहने हुए, प्रियंका चौधरी जबरदस्त अंदाज में डांस करते हुए नजर आ रही है। आप देख सकते है स्टेज पर भी लोगों की भीड़ है और इस भीड़ के बीच जब वह ठुमके लगाती है तो वही एक मोटा सा आदमी खड़े होकर उनके साथ ठुमका लगाने लगता है।
डांसर की एनर्जी और जबरदस्त ठुमके का कमाल ऐसा है कि हर बैठा इंसान बेखबर हो जा रहा है और डांस करने पर मजबूर भी हो रहा है।बेसब्री का आलम इस कदर है कि लोग उनके डांस को खूब इंजॉय कर रहे है और उनके डांस सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किए जा रहे है।
सोशल मीडिया पर प्रियंका का यह डांस वीडियो काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है, लोग उनके डांस को एंजॉय कर रहे है और तारीफ करते भी नहीं थक रहे है। कमाल के डांस और लाजवाब एक्सप्रेशन के साथ लोग डांस को देख रहे है और तालियां बजाकर डांसर का हौसला बढ़ा रहे है। इस डांस वीडियो को यूट्यूब पर शेयर किया गया है, जिसे भारी संख्या में लोग देख रहे है और पसंद कर रहे है।