क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के बैटिंग से प्रभावित गांव की लड़की ने भी जड़े शानदार चौंके छक्के

Village girl impressed by Suryakumar Yadav's batting

आज के समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। हर क्षेत्र में अपने शौर्य का परचम लहरा देने वाली महिलाओं का हाल ही में क्रिकेट जगत में भी कीर्तिमान शौर्य देखा गया। जहां भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराकर इतिहास रच दिया। इन भारतीय महिला टीम पर हर भारतीयों को गर्व है। यही नहीं आप देख सकते है सोशल मीडिया जैसे प्लेटफार्म पर इन्हीं बधाइयों का ताता लगा हुआ है। अब इन्हीं खबरों के बीच में एक और खबर सामने आई है, जिसे देखकर हर भारतीय उस लड़की की वाहवाही करते नहीं थक रहा है।

दरअसल महिला क्रिकेट टीम की इतनी शानदार विजय के बाद अब बाड़मेर के शेरपुरा कानासर की 14 वर्षीय मूमल मेहर का एक वीडियो सामने आया। जिसमें यह लड़की चौके छक्के लगाते हुए नजर आए। वह भी क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के जैसे लंबे लंबे शॉर्ट देकर लड़की ने सबका दिल जीत लिया।

आप देख सकते है मूमल एक के बाद एक शॉर्ट लगा रही है। बेहतरीन से बेहतरीन शॉर्ट देखकर लोग हैरान भी है। एक किसान मठार खान की बेटी मूमल जिसके घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। बावजूद इसके वह अपने खेल में कोई कमी नहीं कर रही है। स्थिति ऐसी है कि उसके पास जूता तक नहीं है, लेकिन नंगे पांव भी वह दौड़ कर अपने बैंट का जादू दिखा कर शानदार शॉर्ट लगा रही है और अच्छे-अच्छे उस गांव के बॉलरों को भी फेल कर दे रही है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें मूमल के पिता की कमाई इतनी ज्यादा काम है कि वह उसे क्रिकेट की अच्छी तालीम भी नहीं दे पा रहे है। यहां तक कि उसके लिए 1 जोड़ी जूता तक नहीं खरीद पा रहे है। दरअसल मूमल 6 बहनें है और उससे सूर्यकुमार यादव के खेल को देखकर प्रभावित हुई और फिर खेल का चस्का लगा। स्कूल के टीचर रोशन खान मूमल को कोचिंग देते है और क्रिकेट की बारीकियों को बताते है। पैदल चलकर वह लड़की रोजाना 3 से 4 घंटे प्रैक्टिस करती है। यही नहीं घर में मां के काम में हाथ बंटाती है। घर में पाली जा रही बकरियों को भी चराती है और अपनी खुद की पढ़ाई भी करती है।

मूमल ने जानकारी देते हुए बताया कि वह स्टार सूर्यकुमार यादव की बैटिंग देखती है और उन्हीं से प्रभावित हुई है। रोशन भाई उसे प्रैक्टिस करवाते है और वह ग्रामीण ओलंपिक ग्राम पंचायत से जिला स्तर तक खेल चुकी है। उसे क्रिकेट की बारीकियां उसकी चचेरी बहन अनीशा बताती है।

दरअसल अनीशा क्रिकेट ट्रॉफी अंडर-19 राजस्थान टीम में चयन हो चुकी है और जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुए ट्रायल में बतौर गेंदबाज सिलेक्शन हुआ है। वह अपने समाज और जिले की पहली बेटी है जो स्टेट टीम के लिए क्रिकेट खेल चुकी है। उसी से मूमल भी प्रभावित हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top