महिला अपने कान से हो गई परेशान, उसके कान से आ रही थी अजीब सी आवाज, डॉक्टरों ने जब कैमरा लगाकर देखा तो हो गए हैरान

woman

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां पर आपको अजीबोगरीब वीडियो देखने को मिल जाएंगे। जिसे सुनने या पढ़ने के बाद आप हैरान जरूर हो जाएंगे। हाल ही में एक महिला का वीडियो वायरल हुआ। जिसके कान में जिंदा मकड़ी मिली। महिला को अपने कान में कुछ होने सा महसूस होता था, जब वह डॉक्टर के पास गई तो डॉक्टरों ने कैमरे से महिला के कान में देखा तो वह भी हैरान हो गए

कान के अंदर जिंदा मकड़ी

महिला को अपने कान में अजीब सी आवाज महसूस होती थी। जिससे वह बेचैन हो गई थी। आखिरकार जब डॉक्टर के पास गई तो डॉक्टर भी हैरान हो गए। जब उन्होंने देखा कि महिला के कान के अंदर जिंदा मकड़ी है। जैसे उन्होंने कान पर कमरा रखा मकड़ी लेंस की ओर देखते हुए नजर आ रही थी। महिला के कान के अंदर जिंदा मकड़ी

मकड़ी देखते डाॅक्टर हुए हैरान

डॉक्टरों को लगाता है कि कोई नार्मल या इंफेक्शन होगा लेकिन उन्हें जब इसके बारे में पता चला तो वह भी हैरान हुए और उन्होंने बताया कि यही लकड़ी की रेंग रेंगकर महिला को परेशान कर रही है।

चीन का है मामला

रिपोर्ट के अनुसार यह मामला चीन के हुनान प्रांत के झूझोउ शहर का है। महिला के कान से डॉक्टरों ने इलेक्ट्रिक ओटोस्कोप की मदद से मकड़ी को महिला के कान से बाहर निकाल दिया है। जिससे महिला को अब बड़ी राहत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top