बॉलीवुड के गाने केवल भारत में ही नहीं धूम मचाते यह दुनियाभर में धूम मचाते है। इनका कोई ऐसा बन जाता है कि लोग इस पर डांस वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते है। इस कड़ी में आप विदेशियों को देखेंगे जो बॉलीवुड के गानों पर अपनी डांस वीडियो से मशहूर भी हो चुके है। भारतीय गाने का ऐसा बिट्स और म्यूजिक होता है जिस पर पेड़ अपने आप थिरकने लगते है वैसा ही एक वीडियो और भी सोशल मीडिया पर देखने को मिला तो दिल जीत ले रहा है।
अफ्रीकी बच्चों ने काला चश्मा पर दिखाया अपने डांस का कमाल
आप देख सकते हैं बॉलीवुड पर विदेशी लड़कों का भारतीय गाने पर थिरकने का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। यह देख सभी खुश हो रहे हैं और भारतीय बॉलीवुड गानों की जमकर तारीफ भी कर रहे है। यह ऐसे गाने होते है जिस पर केवल भारतीय ही नहीं विदेशी भी जबरदस्त थिरकते नजर आ जाते है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा जा रहा है जिसे देख कर दिल खुश हो जा रहा है। इस वीडियो में आप अफ्रीकी बच्चों को भारतीय गाने काला चश्मा पर थिरकते हुए देखेंगे। आप देख सकते है किस तरह से वह बच्चे अपने कला को लोगों तक दिखा रहे है। यह बच्चे मिलकर इस देसी गाने पर जबरदस्त ठुमका लगा रहे है और गाने के हुक स्टेप के साथ अन्य स्टेप को भी फॉलो करते हुए जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे है।
काला चश्मा गाने की बात की जाए तो यह लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। इस गाने के म्यूजिक को फॉलो करते हुए अपने डांस का कमाल सोशल मीडिया पर जमकर दिखा रहे है। अफ्रीकी बच्चों का यह डांस वीडियो भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिस पर जबरदस्त व्यूज आ रहे हैं और लोग इस डांस वीडियो की तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे है।
This is Wow! Indian soft power. pic.twitter.com/DsGQWTsnF5
— Aviator Anil Chopra (@Chopsyturvey) August 25, 2022
इस डांस वीडियो पर अफ्रीकी बच्चों का इस तरह से लाजवाब डांस करना सबको पसंद आ रहा है। जिसे 15 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 9000 से अधिक लोगों ने लाइक करने के साथ ही वीडियो पर अपने कमेंट भी दिए है।