एफील टॉवर के सामने तीन लड़कियों ने बॉलीवुड के गानों पर किया जबरदस्त डांस परफॉर्म

Video of girl juggling rope in Connaught Place

सोशल मीडिया की दुनिया में हजारों लाखों वीडियो देखने को मिलते हैं लेकिन कुछ ऐसे वीडियो होते हैं जो सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेते है। यह वीडियो डांस के भी हो सकते हैं कभी-कभी डांस करने के लोग कुछ ऐसी जगह का चुनाव करते हैं जहां पर लोगों का ध्यान आकर्षित हो ही जाता है। ऐसा ही एक वीडियो देखने को मिला है जिसमें तीन लड़कियों ने ऐसी जगह चुना अपनी डांस के परफॉर्म दिखाने के लिए जिसके वजह से लोगों का ध्यान उन पर काफी ज्यादा आकर्षित हो रहा है। दूसरा उनका डांस ऐसा लाजवाब कमाल का है कि आप बिना देखे रह ही नहीं पाएंगे।

तीन लड़कियों ने एफिल टावर के सामने किया डांस परफॉर्म

वायरल हो रही वीडियो में आप देख सकते हैं तीन लड़कियों को एकने ऑरेंज साड़ी पहनी है तो दूसरे ने व्हाइट तो तीसरे ने ग्रीन साड़ी पहनी है ।भारतीय तिरंगे के रंग की साड़ियां पहने यह लड़कियां एफिल टावर के सामने मौजूद है। स्नीकर्स पहनकर यह तीनों लड़कियां बॉलीवुड के बेहद ही मशहूर फिल्म “गंगूबाई काठियावाड़ी” के गाने “ढोलीडा” पर अपने डांस वीडियो बना रही हैं।

फिल्म में इस गाने पर अलिया भट्ट ने जबरदस्त डांस किया है। एफिल टावर के सामने विदेश की सरजमीं पर यह तीनों लड़कियां बॉलीवुड के गाने पर अपने डांस से पूरे पेरिस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। एक तो उस भारतीय साड़ी और ऊपर से तिरंगे का रंग वैसे ही आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ऊपर से इन लड़कियों का धमाकेदार डांस ने सबका दिल जीत लिया है।

सोशल मीडिया पर छाया यह डांस वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mansi Parekh (@mansi_dancetodream)

सोशल मीडिया की दुनिया में लड़कियों का यह डांस वीडियो काफी तेजी से धूम मचा रहा है। विदेशी सरजमीं पर अपने देश का छाप छोड़ते हुए इन लड़कियों ने जो कमाल किया है‌ वह लोग देखते ही रह जा रहे हैं। दिल खुश कर देने वाले इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट Mansi_ dancetodreamandkrutipatel93 पर शेयर किया गया है। जिसमें लड़कियों ने अपने डांस से सभी को प्रभावित किया है और लोग उनके डांस की सराहना करते हुए उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। इस वीडियो को 7 हजार से अधिक लाइक आ चुके हैं और प्रतिक्रियाएं जबरदस्त आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top