बेड पर सो रहे शख्स के ऊपर चढ़ा 15 फीट का सांप, फिर जो हुआ हैरान हो जाएंगे

15 feet snake climbed on the person sleeping on the bed

जंगली पशु पक्षी के रोचक जानकारी के लिए सोशल मीडिया एक अच्छा माध्यम है। इस पर आपको एक से बढ़कर एक जानवरों के विषय में जानकारी मिल जाएगी। कुछ तो ऐसे जानवर आप इस माध्यम पर देखेंगे। जिसके विषय में अपने सुना भी ना हो या हो सकता है देखा ही ना हो। वाइल्ड लाइफ लवर्स के लिए सोशल मीडिया पर अक्सर वीडियो देखने को मिल जाएंगे जो ऐसे होते हैं। जिन्हें देखकर अचंभा होता है।

सांप उन्हीं में से एक ऐसा जानवर है। जिससे हर कोई दूर रहना चाहता है। सांप से हर किसी को डर लगता है दरअसल सांप का जहर इंसानों का जानवरों के लिए भी मौत का कारण बन जाता है। इसीलिए लोग दूरी बनाकर रहते हैं।

सांप से ही जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देखेंगे पीले रंग के एक विशालकाय सांप को जो बेड पर आराम से सो रहे शख्स के पास पहुंच जाता है फिर कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर आंखों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है।

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में आप देखेंगे एक शख्स बड़े आराम से बेड पर लेटा है। शख्स को देखकर तो ऐसा लग रहा है वह गहरी नींद में है। तभी वहां पीले रंग का लगभग 15 फीट लंबा सांप पहुंचता है और वह सांप बिस्तर पर लेटे शख्स के ऊपर रेंगते हुए चढ़ जाता है और धीरे-धीरे उसकी गर्दन तक पहुंच जाता है। इसके बाद वह सांप शख्स के इधर-उधर देखने लगता है।

सोए शख्स के ऊपर विशालकाय सांप को देखकर हर किसी की हालत खराब है, लेकिन शख्स को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। यह देखकर सभी को समझ में आया कि यह पालतू सांप है लेकिन इसके बावजूद भी कई लोगों की हालत खराब है। कई लोगों का तो मानना है। सांप तो सांप होते हैं। कब इनका भयानक रूप देखने को मिल जाए। इसका कोई अंदाजा नहीं रहता है।

इस विशालकाय सांप के वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट snake bytestv नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो को 19,544 लाइक मिल चुके हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया- कभी-कभी लंबे दिन के बाद अपने पसंदीदा के साथ झपकी लेना जरूरी है। मैं अकेला नहीं हो सकता इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है आप सो नहीं रहे हैं? जबकि एक यूजर ने लिखा मुझे डर लग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top