6 साल की जियाना शाह ने कुछ मिनटों में ही 195 देशों की महत्वपूर्ण जानकारी बताकर….गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया…

हमारे भारत देश में लड़कियों ने बहुत से कारनामे ऐसे किए हैं।जिनकी वजह से हमारे देश का गौरव बढ़ा है। 6 साल की जियाना शाह ने भी ऐसा बड़ा कारनामा कर दिखाया जिनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। जियाना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारत में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। मध्यप्रदेश के इंदौर की रहने वाली 6 साल की जियाना शाह ने केवल 9 मिनट 31 सेकंड में विश्व के 195 देशों से जुड़ी सात महत्वपूर्ण जानकारी बता कर अपना नाम गिनीज बुक में दर्ज करवाया।

जानकारी के अनुसार पहली कक्षा में पढ़ने वाली जियाना एक बिजनेसमैन की बेटी हैं ।जियाना ऑनलाइन सेशन के जरिए यह मुकाम हासिल की। इस सेशन में जज ऑनलाइन शामिल थे, जिन्होंने जियाना को जानकारी देने के लिए 12 मिनट का समय दिया था लेकिन उन्होंने 9 मिनट 31 सेकंड में ही पूरी जानकारी दे दी।

जियाना 2 साल से कर रही थी तैयारी
कोरोना के चलते ऑनलाइन पढ़ाई होने के कारण जियाना भी ऑनलाइन पढ़ाई करने के साथ ही 2 साल से इसके लिए भी ऑनलाइन तैयारी करती थी। वह कई घंटों तक अपने परिवार वालों के साथ इस तैयारी में लगी रहती थी। जियाना झंड़ो को देखकर उनके देश के नाम के साथ ही सात महत्वपूर्ण जानकारी भी देती थी। जिसमें देश की राजधानी, करंसी, भाषा, महाद्वीप , मशहूर जगह ऐसे कई महत्वपूर्ण जानकारियां जियाना ने बताया।

जियाना से पहले 8 साल की बच्ची का नाम था इस रिकॉर्ड में-
रिपोर्ट की मानें तो इससे पहले भारत के 8 साल की बच्ची के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज था। उस बच्ची ने 13 मिनट में यह जानकारी साझा कर गिनीज बुक में अपना नाम शामिल किया था लेकिन अब यह रिकॉर्ड जियाना ने अपने नाम कर लिया है।
ऐसे महत्वपूर्ण जानकारी के लिए चैनल को फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top