एक्टर सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल के रिलेशन पर दिया रिएक्शन

bdn

सोशल मीडिया पर सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल के रिलेशन को लेकर काफी चर्चाएं होती रहती हैं। वही जानकारी के अनुसार बीसीसीआई को राहुल ने अपना जो डॉक्यूमेंट दिया है। उसमें उन्होंने आथिया शेट्टी को अपना पार्टनर बताया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी से आथिया शेट्टी और राहुल के रिलेशन पर सवाल पूछा गया।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल रिलेशनशिप को इंजॉय कर रहे हैं तो वहीं दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे संग फोटोस भी पोस्ट करते हैं। अथिया ने इंस्टाग्राम पर हाल ही में कुछ फोटोस पोस्ट किए और अपने फैंस को बताया कि इस समय वह इंग्लैंड में है। टेस्ट सीरीज के सिलसिले में केएल राहुल भी इंग्लैंड में ही हैं।

सुनील ने दिया रिएक्शन

जब सुनील शेट्टी से पूछा गया कि क्या सच में आथिया इस समय राहुल के साथ इंग्लैंड में है और दोनों रिलेशनशिप में हैं, तो इस पर सुनील शेट्टी ने कहा कि यह सब रिपोर्टर से हैं। मेरे पास इन बातों पर कमेंट करने के लिए कुछ भी नहीं है। सुनील शेट्टी ने इन सब बातों पर कुछ भी कहने से इनकार किया।

दोनों का सोशल मीडिया पर फोटोस

सोशल मीडिया की बात की जाए तो दोनों ही सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ फोटोस और वीडियो पोस्ट किया करते हैं और इन पोस्ट को पोस्ट करते हुए दोनों काफी कंफर्टेबल नजर भी आते हैं।
अथिया शेट्टी की बात की जाए तो वह जल्द ही एक बायोपिक फिल्म होम सोलो में लीड रोल निभाती हुई नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top