समुंद्र के गर्भ से निकली…… एलियन मछली, देखते ही डर से चीख पड़ा मछुआरा

df

समुंद्र के अंदर बहुत सारे रहस्य छिपे हुए हैं। जिसकी झलक हमें समय-समय पर मिलती रहती है उसी का एक उदाहरण है, एलियन मछली। जो बहुत अजीबोगरीब दिखाई देती है। जिसे देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे यह मछली देखने में बहुत ही डरावनी है।

रोमन फेडोरत्सोव जो रूस के 39 वर्षीय मछुआरे हैं। जिनका काम समुंद्र की गर्भ से ऐसे ही अद्भुत चीजों का खोज करना है। फेडोरत्सोव ने जब इस मछली की फोटो सोशल मीडिया पर डाली तब यह बहुत तेजी से वायरल हो गई है, क्योंकि इसे देखने वाले हैरान हैं कि आखिर यह मछली ऐसी क्यों है?

फेडोरत्सोव जब बीते दिनों में रूस के नॉर्वेजियन और बारेंट्स समुंद्र के तट पर मछली पकड़ने गए। तब उन्होंने तकरीबन साढे़ तीन हजार फीट की गहराई में अपना जाल डाल दिया। russian alien fish caught

मछली बेहद डरावनी और अजीबोगरीब थी। इस मछली का शरीर सिल्वर व काले रंग की, इसकी आंखें बड़ी-बड़ी बटन जैसी, इसकी दातों की श्रृंखला राक्षस जैसी और इसका मुंह भी देखने में बहुत ही अजीब है। मछली को पलट के देखने पर यह पता चलता है कि उसकी पीठ पर एक अजीबोगरीब बड़ा सा निशान है। जिसकी वजह से मिस्टर ने इनका नाम एलियन मछली रखा।

फेडोरत्सोव ने एक के बाद एक तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर डाली। जो इस समय बहुत ही ज्यादा वायरल हो रही है और लोग इस पर अपना रुझान प्रकट कर रहे हैं ।मिस्टर फेडोरत्सोव कोई आम मछुआरे नहीं है, इनका काम ही है, ऐसी अद्भुत और अजीबोगरीब चीजों की खोज करना। अपने तजुर्बे से यह हमेशा समुंद्र की गहराइयों में अपनी जाल को डालते हैं और नई – नई चीजों को खोजने की कोशिश में लगे रहते हैं।

यह इनकी पहली खोज नहीं है। इन्होंने पहले भी बहुत सारी मछलियों की खोज की है और उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की है। बहुत सारे फॉलोअर को इनकी खोज पसंद आती है और यह इसी तरह समुंद्र की गहराइयों से छिपे रहस्य निकालने की कोशिश करते रहते हैं। जिसका एक जीता जागता उदाहरण है यह एलियन मछली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top