स्कूल कॉलेज भी अब सोशल मीडिया से दूर नहीं है। अब स्कूल कॉलेजों में होने वाले फंक्शन पार्टियों के भी वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं। जिनमें हुनर बाजों के हुनर का कमाल देखने को मिलता है तो कुछ ऐसे वीडियो होते हैं, जिनमें डांस का बेहतरीन अंदाज देखने को मिलता है। आज ऐसा ही एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फेयरवेल पार्टी के दौरान एक लड़की और एक लड़के ने अपने बेहतरीन डांस से सबका दिल जीत लिया।
फेयरवेल पार्टी में लड़की और लड़के की जोड़ी ने मचाया तहलका :
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं, एक लड़का स्टेज पर है। जहां कॉलेज के लड़के लड़कियों से लेकर टीचर तक सामने बैठे हैं और डांस का आनंद ले रहे है। स्टेज पर पहले बॉलीवुड गाने पर लड़का सोलो डांस करता है। जिसके एक डांस के बाद वहां स्टेज पर एक और लड़की पहुंची और दोनों मिलकर जबरदस्त अंदाज़ में बैक टू बैक बॉलीवुड गाने पर डांस करने लगते है।
दोनों की बॉन्डिंग काफी कमाल की थी। दोनों के डांस स्टेप काफी खूबसूरत और एक दूसरे से मैच करते हुए थे। डांस के साथ ही दोनों का एक्सप्रेशन और अदाएं भी काफी कमाल की थी, जो शमा बांधे हुए थे और लोगों को डांस भी देखने पर मजबूर किए थे।
सोशल मीडिया पर छाया वीडियो :
सोशल मीडिया पर डांस वीडियो काफी तेजी से छाया हुआ है। लोगों की पसंद बनता जा रहा है यह डांस वीडियो, जिसमें डांस का बेहतरीन अंदाज देखने को मिला तो कुछ मोमेंट ऐसे भी देखने को मिल गए, जो काफी शानदार रहे। इस डांस वीडियो को यूट्यूब चैनल odyverse पर शेयर किया गया है। वीडियो को 45 मिलीयन व्यूज आए हैं और 870 के लाइक आ चुके हैं।