शादी कैंसिल होने से गुस्से में दुल्हन ने, सलून में रखे 32 मैरिज गाउन को काट डाला, किया लाखों का नुकसान

Angry bride due to cancellation of marriage

लड़कियां अपनी शादी को लेकर खूब सपने संजोए रहती है। लेकिन अगर इसी बीच कोई ऐसी दुर्घटना हो जाए, जिससे उनके सपनों में कोई रुकावट आ जाए तो इसे सह पाना बड़ा मुश्किल होता है। ऐसी ही एक दुल्हन बनने वाली एक महिला के साथ हुआ। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसके शादी के कुछ दिन पहले ही मैरिज कैंसिल हो गई। जिसका गुस्सा उसने यूं निकाला जिसे देख हर कोई हैरान रह गया।

चीन में ब्राइडल सैलून में लड़की अपनी शादी के डिपॉजिट मनी वापस लेने गए। सैलून ने वह जमा पैसा देने से इनकार किया। जिसके बाद गुस्से में आकर महिला ने जो किया, उससे सैलून मालिक की आंखों से आंसू निकल आए।

अपनी शादी की तारीख के लिए उन्होंने सैलून में जो पैसे जमा किए थे उन्हें वह वापस लेने गई। उसने जमा राशि के साथ पूरी वापसी मांगी।‌जिससे सैलून मालिक ने इनकार किया, फिर उस महिला ने वहां रखे 32 गाउन काट दिए। इस घटना को इस वीडियो में आप देखेंगे कि महिला ने गाउन काटने के लिए कैची का इस्तेमाल करते हुए दिख रही हैं।

जियान नाम की यह महिला चीन के दक्षिणी पश्चिमी शहर के चोंगकिंग में एक दुल्हन सलून में शादी के गाउन को कैची से करते हुए नजर आ रही हैं। इस सलून में उन्होंने अपनी वेडिंग पैकेज को रद्द कराने के लिए अपने पैसे वापस करने को कहा, जिसे चालू वालों ने इंकार कर दिया। इस पर भड़के महिला ने वहीं रखी। रैक में 32 गाउन काट डाले, जिसकी कीमत लगभग ₹8 लाख थी।


सीक्यूटीवी न्यूज़ पर प्रसारित वीडियो क्लिप को चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म विवो और ट्विटर पर प्रसारित किया गया है। इस वीडियो को बनाने वाला व्यक्ति महिला का परिचित था। सैलून प्रबंधक के सूचित करने पर पुलिस दुकान पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया। सैलून प्रबंधक के अनुसार घर वालों ने मुआवजे का भुगतान करने की पेशकश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top