नवरात्रि में देसी लुक लिए भोजपुरी बोल्ड एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने ढाए सितम

bhojpuri bold actress akshara singh for desi look in navratri

भोजपुरी की बेहद ही मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने वीडियो और फोटो से अपने फैंस के दिलों में छाई रहती हैं। ऐसे में उनके फैंस को भी उनके वीडियो और फोटो का बेसब्री से इंतजार रहता है। आजकल अक्षरा सिंह नवरात्रि के उपलक्ष में देवी गीत गाते हुए सुनाई और दिखाई दे रही है। हाल ही में एक “जहां चौसठ जोगनी माई” गाना रिलीज किया है। इसके बाद उन्होंने कुछ अपने फैंस से वादे किए हैं। इन वादों का वीडियो उन्होंने खुद ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

वायरल हो रहे वीडियो में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को आप रेड लहंगा चोली में देखेंगे। जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह ने एक देवी गीत रिलीज किया था। जिसके बाद वह एक और देवी गीत लाने की तैयारी में लगी हुई हैं। उन्होंने देसी अवतार में सामने आकर “मां बुलावतरी हो” देवी गीत की एक झलक भी पेश की है। यही नहीं उन्होंने अपने फैंस से वादा भी किया है कि वे इस नवरात्रि में अलग-अलग देवी गीत लेकर प्रस्तुत होती रहेंगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वैसे ही इनके देवी गीत का भी वीडियो जोरों शोरों में देखा और पसंद किया जा रहा है। यही नहीं उनके आने वाले अगले देवी गीत का भी लोग इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। उन्होंने जो अपने वीडियो शेयर किए हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट Singh Akshara पर शेयर किया है। जिसे 40 हजार से अधिक लाइक कर चुके हैं और लोग इस नवरात्रि के उन्हें शुभकामना देने के साथ ही यह भी कहा कि उन्हें भी उनके इन नए गीतों का इंतजार रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top