मुर्गा-मुर्गी के प्रेमी जोड़े को देख आप भी हो जाओगे हैरान

chicken lover couple

हम इंसानों के जैसी भावनाएं जानवरों में होती हैं बस फर्क होता है हम जुबान से उसे बयां कर देते हैं और जानवर उसे कह नहीं पाते हैं। हमारी तरह इन्हीं के अंदर भी सुख-दुख प्रेम का आभास होता है। यह भी प्रेम को महसूस करते है। एक दूसरे से जैसा हम अपने साथी के साथ लगाव से जुड़े रहते हैं। वैसे ही इन जानवरों में भी प्रेम देखा जाता है। इसका उदाहरण हाल ही में एक मुर्गी और मुर्गी के वीडियो से मिला जिसे देखने के बाद शायद आप चिकन खाना भी छोड़ दे।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक मुर्गा मुर्गी नजर आएंगे। इन्होंने कुछ ऐसा किया जो दिल जीत ले रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं‌। एक मुर्गा मुर्गी दोनों का एक जोड़ा है। अचानक एक आदमी उन्हें अलग कर देता है। वह मुर्गे को एक पिंजरे में बंद कर देता है। इस विषय पर बहुत सारी कड़ी लगा देता है। जिससे मुर्गा बाहर ना आ पाए और बाहर खड़ी मुर्गी यह सब देखती रहती है। जैसे ही मुर्गा जाता है मुर्गी अपने मुर्गे से मिलने जाती है अंदर मुर्गा है जिसे वह देख नहीं पा रही है। ऐसे में वह बेचैन हो जाती है फिर कुछ ऐसा करती है जिसे देख कर सब चौक जा रहे है।

मुर्गी ने लगाई चलाकीऔर आजाद कराया मुर्गे को

वीडियो में आप देख सकते हैं आदमी के जाने के बाद मुर्गी पिंजरे पर चढ़कर खोलने के लिए अपना दिमाग लगाया और मुर्गे को बिजली से आजाद कर देती है। मुर्गी बेहद ही चालाकी से पिंजरे पर लगे 1-1 लॉक खोल देती है। जिससे मुर्गा पिंजरे से बाहर आकर आजाद हो जाता है। आजादी के बाद खुशी देखने लायक होती है। वह मुर्गी को फटाक से एक किस करता है फिर दोनों प्यार से लिपटकर साथ बैठ जाते हैं। इस वीडियो को ट्विटर पर @ Tandu Yegen नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने तो इंसानों की तरह इस तरह के प्रेम और जज्बे को खूब पसंद कर रहे हैं और वीडियो पर अपनी कमेंट दे रहे हैं। ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने अब चिकन नहीं खाने की भी बात कही है इस वीडियो को 60.2k लोगों ने देख लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top