पूर्व मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे ने अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड के साथ गुपचुप रचाई शादी

Former Chief Minister and younger son of Lalu Prasad Yadav

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और राजद नेता तेजस्वी यादव ने गुपचुप शादी कर सबको चौका दिया। उन्होंने अपने विदेशी गर्लफ्रेंड से शादी की है, बेहद सादे अंदाज और कब मेहमानों के बीच तेजस्वी यादव ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी रचाई है।

दोनों ने मंगलवार को सगाई की और गुरुवार को शादी के बंधन में बंधे। पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के घर नई दुल्हन का स्वागत हुआ है। तेजस्वी श्री लालू प्रसाद यादव के सबसे छोटे बेटे हैं। इससे पहले उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी हो चुकी, हालांकि उनका तलाक हो गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके तेजस्वी यादव ने अपनी गर्लफ्रेंड रशेल से शादी की है।‌उनकी शादी दिल्ली में हुई है, तेजस्वी संग शादी के बंधन में बंधी रशेल का नाम भी बदलकर अब राजेश्वरी यादव हो गया है। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ तेजस्वी और राशि की शादी में पहुंचे थे इनके अलावा और कोई नेता शादी में शामिल हुए। सोशल मीडिया पर इनकी कई तस्वीरें वायरल हो रहे हैं। तेजस्वी की शादी का जश्न पटना के आरजेडी दफ्तर में भी मनाया गया। 

फार्म हाउस में हुई शादी

तेजस्वी की शादी दिल्ली स्थित उनके एक फार्महाउस में संपन्न हुए। इस दौरान पिता लालू प्रसाद यादव मां रावड़ी देवी और उनकी छ: बहनें मौजूद रही। यादव परिवार के कुछ करीबी रिश्तेदार ही शादी में शामिल हुए।

राशेल दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाली हैं। इनके बारे में कोई खास जानकारी उपलब्ध नहीं हुई। लेकिन हां यह चर्चित परिवार की बहू हो गई है। रशेल के पिता हरियाणा में व्यवसायी है। तेजस्वी और राशेल दूसरों को कई सालों से जानते हैं दोनों ने भले गुपचुप तरीके से शादी की है। लेकिन उनके दोस्तों को उनकी शादी के विषय में पता है। हां यह जरूर है कि शादी के पहले किसी को पता भी नहीं चला कि तेजस्वी शादी कर रहे हैं। वायरल तस्वीरों ने सबको हैरान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top