5 करोड़ के सांप की पेशी से हिला कोर्ट, तस्करी में मिला दोमुंह सांप

Court shaken by the presentation of a snake worth 5 crores

सांप से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर अनेकों देखने को मिलते हैं। इन सांपों की अनेक प्रजातियां दुनिया भर में फैली हुई हैं लेकिन कुछ प्रजातियों के बारे में कुछ खास लोगों को ही पहचान होती है। कुछ तो प्रजातियां बेहद दुर्लभ होती हैं और इन दुर्लभ प्रजातियों के बारे में आमतौर पर लोग जानते तक नहीं हैं। लेकिन इन दिनों खबर सोशल मीडिया की दुनिया में खूब सुर्खियां बटोर रही है। जिसमें 5 करोड़ के सांप की पेशी हुई वह भी कोर्ट में जिसे सुनकर लोगों के कान खड़े हो जा रहे हैं और सब इस खबर के विषय में विस्तार से जानने की कोशिश में लगे हुए हैं। आज हम आपको इस 5 करोड़ के सांप के पेशे के बारे में बताते हैं।

सोशल मीडिया पर एक खबर काफी तेजी से फैली हुई है। इस खबर के अनुसार दुर्लभ प्रजाति का दोमुंह वाला सांप रेड सैंड बोआ जो बेहद ही खतरनाक होता है और जिसकी कीमत भी काफी ज्यादा होती है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में अगर रखी जाए तो 5 करोड रुपए तक बताई गई है। ऐसे में यह सांप किसी खजाने से कम नहीं माना जाता है। यह रेड सैंड बोआ सांप रेगिस्तानी इलाकों में पाया जाता है। बेगूसराय में इस सांप का मिलना चर्चा का विषय बन चुका है। लोग इसे देखने के लिए फिर जुट रहे हैं और देखने की बेताबी भी दिखा रहे हैं। बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत गांव में एक खेत से यह दुर्लभ प्रजाति का सांप देखने को मिला। जिसके दो मुंह देखते ही लोगों के होश उड़ गए।

आखिर क्यों इतना महंगा है यह सांप

दरअसल यह सांप बेहद ज्यादा महंगा है इसके पीछे का कारण है बड़े पैमाने पर इस सांप की तस्करी माना जाता है कि इस सांप के मुंह से जो रस निकलता है उसके इस्तेमाल से एड्स का इलाज संभव है साथ ही यौन शक्ति बढ़ती है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी तस्करी अच्छी खासी हो रही है जिसका कीमत भी अच्छा खासा मिल रहा है वैसे अगर भारत की बात की जाए तो तांत्रिक इस साल की खोज में निरंतर लगे रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top